इन जगहों पर मिलेंगी ट्रंप की बीवी मेलानिया, कर दो मर्डर; ईरान से जारी वीडियो ने मचाई हलचल

ईरान के सुप्रीम लीडर को सीधी रिपोर्ट करने वाली शक्तिशाली इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) से जुड़ी एक ईरानी समाचार एजेंसी ने वीडियो जारी किया है. इसमें आजादी की लड़ाई लड़ने वाले मुजाहिदों और इस्लामिक रिपब्लिक के समर्थकों से अमेरिकी फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप की हत्या करने की अपील की गई है. सिर्फ इतना ही नहीं राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटे बैरन को भी धमकी दी गई है.

तस्‍नीम न्‍यूज एजेंसी के अनुसार, वीडियो में मेलानिया ट्रंप के उन जगहों की पहचान की गई, जहां वे अक्‍सर आती-जाती रहती हैं. उन जगहों को दिखाया गया जो उनको पसंद हैं और जहां वो शॉपिंग के लिए सबसे ज्‍यादा जाती हैं. फुटेज में समर्थकों से अमेरिकी फर्स्ट लेडी को निशाना बनाने के लिए कहा गया. वीडियो का कैप्‍शन बेहतर खतरनाक है: ‘मेलानिया की हत्या कहां करें?’

वीडियो का समापन मेलानिया के बेटे बैरन ट्रंप को दी गई सीधी धमकी के साथ हुआ, जिसमें कहा गया कि उन्हें हमारा इंतजार करना चाहिए.

नेतन्‍याहू- इस्‍लामिक जगत के ‘खलीफा’ को न दें हथियार, ट्रंप- हमें मत बताओ किसे बेचना है

तस्‍नीम न्‍यूज एजेंसी को ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) से गहराई से जुड़ा हुआ माना जाता है. हालांकि यह IRGC का आधिकारिक मीडिया आउटलेट नहीं है.

यह वीडियो तेहरान और वाशिंगटन के बीच महीनों से चल रहे सैन्‍य टकराव और तीखी बयानबाजी के बाद बढ़े तनाव के माहौल में सामने आया है. ईरानी अधिकारियों ने इस वीडियो पर सार्वजनिक रूप से कोई टिप्पणी नहीं की है और न ही यह बताया है कि क्या यह सरकार का आधिकारिक रुख दिखाता है?