मुजफ्फरनगर में पुलिस महकमे में फेरबदल: टोल कांड के बाद कई थानों में नई तैनातियां

Muzaffarnagar police reshuffle: New postings at several police stations after toll scandal

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर में टोल कर्मियों द्वारा डिप्टी मैनेजर की हत्या के मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठे हैं। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने कार्रवाई करते हुए छपार थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह को लाइन हाजिर कर दिया है।

एक सप्ताह पहले छपार क्षेत्र के टोल प्लाजा पर हुई इस घटना में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। थाना पुलिस की निष्क्रियता के कारण युवक की जान नहीं बचाई जा सकी। छपार थाने की कमान अब तितावी थाने के एसएसआई मोहित कुमार को सौंपी गई है।

मोहित कुमार आगरा से स्थानांतरण पर मुजफ्फरनगर आए थे। उन्हें पहले नगर कोतवाली के रामलीला टीला चौकी का प्रभार मिला था। बाद में तितावी थाने में एएसआई की जिम्मेदारी दी गई।

जिले के अन्य थानों में भी बदलाव किए गए हैं। भोपा थाने का नया प्रभारी मुनीश कुमार को बनाया गया है। फुगाना थाने में भी नई तैनाती की गई है। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट के प्रभारी को भी हटाया गया है। कचहरी में सुरक्षा चूक की शिकायतों के बाद वहां के सुरक्षा प्रभारी को भी बदला गया है।

एसएसपी ने स्पष्ट किया है कि विभागीय अनुशासन बनाए रखने के लिए किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र टीपी नगर चौकी प्रभारी मोहित सिंह को कमांडर संजय वर्मा द्वारा एसओजी प्रभारी के रूप में नई जिमेदारी दी गयी है।

कुल मिलाकर 7 उपनिरीक्षकों (एसआई) का इधर-उधर तबादला किया गया है। इनमें कुछ को नए थानों में भेजा गया, तो कुछ को लाइन अटैच कर जांच सौंपी गई। एसएसपी वर्मा ने कहा, “ये फेरबदल जनहित में हैं। हमारा उद्देश्य अपराध नियंत्रण और जनता का विश्वास बहाल करना है।