ऊंट को परेशान कर रहे थे लड़के, रेगिस्तान के राजा को आया जोरदार गुस्सा, फिर उछल-उछल कर ऐसा खदेड़ा कि…

Camel Attack on boys Video: जानवरों को छेड़ना कितना खतरनाक हो सकता है, इसका सबूत सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने दे दिया. वीडियो में कुछ लड़के एक ऊंट को परेशान करने की कोशिश करते हैं, लेकिन अगले ही पल जो होता है, वह देखकर किसी के भी होश उड़ जाएं. ऊंट का गुस्सा इतना बढ़ जाता है कि वह छलांग मारते हुए लड़कों को खदेड़ देता है. लोग वीडियो देखकर कह रहे हैं कि जानवरों के साथ मजाक करने से पहले सौ बार सोचना चाहिए. इस घटना ने सभी को चौंका दिया और एक सीख भी दी कि प्रकृति और जीवों का सम्मान करना जरूरी है.

ऊंट को छेड़ने की गलती

वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़कों का एक ग्रुप ऊंट के पास पहुंचता है. ऊंट चुपचाप पेड़ से पत्ते खा रहा होता है, तभी एक लड़का टहनी तोड़कर उसके मुंह के पास ले जाता है. शायद उसे लगा कि ऊंट इसे खुशी-खुशी खा लेगा. लेकिन ऊंट को यह हरकत पसंद नहीं आती और वह अचानक गुस्से में आ जाता है. उसकी आंखों में गुस्सा साफ दिखने लगता है और अगले ही पल वह हमला कर देता है.

इसके बाद जैसे ही ऊंट ने छलांग मारी, लड़के डर के मारे भागने लगे. ऊंट ने उन्हें काफी दूर तक खदेड़ा. वीडियो बना रहे बाकी लड़के भी घबराकर वहां से भागने लगे. कुछ सेकंड में माहौल पूरी तरह बदल गया. एक छोटी सी शरारत ने जान जोखिम में डाल दी. अगर ऊंट उन्हें पकड़ लेता तो गंभीर हादसा हो सकता था.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Krishnansh Arora (@krishnansh_arora)