Amrit Bharat Express Bihar: केंद्र सरकार त्योहारी सीजन से पहले बिहार के लोगों को बड़ी सौगात देने वाली है. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव सोमवार (29 सितंबर) को पटना से 7 ट्रेनों को हरी झंडी दिखाने वाले हैं.
इन ट्रेनों के संचालन से न सिर्फ बिहार के यात्रियों सुविधा मिलेगी, बल्कि राज्य की रेल कनेक्टिविटी पहले से और भी मजबूत होगी. वर्तमान में आम लोगों के बीच लोकप्रिय ट्रेन के रूप में अपनी पहचान बना चुकी ‘अमृत भारत एक्सप्रेस’ देश भर में 12 सेवाएं संचालित करती है, जिनमें से 10 ट्रेंने बिहार से चलती हैं.
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 3 अमृत भारत एक्सप्रेस और 4 पैसेंजर ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे. इसी के साथ बिहार में तीन नई ‘अमृत भारत एक्सप्रेस’ की शुरुआत के बाद ‘अमृत भारत एक्सप्रेस’ ट्रेनों की कुल संख्या 15 हो जाएगी, जिनमें से 13 बिहार से चलेंगी.
वहीं, छपरा-आनंद विहार ट्रेन बिहार से दिल्ली के बीच चलने वाली छठी ‘अमृत भारत’ ट्रेन होगी. इसके साथ ही, अश्विनी वैष्वण और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी 4 पैसेंजर ट्रेनों को हरी झंडी दिखाने वाले हैं.
ट्रेन नंबर 75271/75272, नवादा-पटना-नवादा डेमू पैसेंजर. यह पैसेंजर ट्रेन शेखपुरा, बरबीघा, अस्थावां, बिहार शरीफ, नुरसराय, दनियावां, तोप सरथुआ, फाजिलचक, जटडुमारी, पुनपुन के रास्ते चलाई जाएगा. रविवार को छोड़कर सप्ताह में 6 दिन ये ट्रेन चलेगी.
ट्रेन नंबर 75273/75274, इस्लामपुर-पटना-इस्लामपुर डेमू पैसेंजर. यह पैसेंजर ट्रेन पुनपुर, जटडुमरी, फाजिलचक, तोप सरथुआ, दनियावां, हिलसा के रास्ते चलाई जाएगी. ये ट्रेन भी रविवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलेगी.