- 50 रुपये पर बाप-बेटे में हुआ विवाद, रात में सोते समय फावड़े से हमला - May 4, 2024
- 7 साल बाद फिर बीजेपी में अरविंदर सिंह लवली, आखिर क्यों छोड़ दिया हाथ का साथ? - May 4, 2024
- “PM मोदी ने एक बार में लॉन्च कर दिया चंद्रयान, सोनिया गांधी 21वीं बार भी नहीं कर पाएंगी राहुल की लॉन्चिंग” : अमित शाह - May 4, 2024
शिमला/धर्मशाला Himachal Weather Update Today, हिमाचल प्रदेश में मौसम में ठंडक आ गई है। ताजा बर्फबारी से तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनु़सार 25 सितंबर तक प्रदेश के कई हिस्सों में हलकी वर्षा होने की संभावना व्यक्त की गई है। ऐसा माना जा रहा है कि 26 सितंबर से वर्षा थम सकती है। लगातार हो रही वर्षा के कारण प्रदेश के निचले क्षेत्रों में भी सुबह-शाम के तापमान में गिरावट आने से मौसम ने पलटी मार दी है। दिन में गर्मी जारी है। मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल का कहना है कि सितंबर माह में भी मानसून आमतौर पर सक्रिय रहता है। उनका कहना है कि जनजातीय क्षेत्रों में हिमपात होने की संभावना बढ़ेगी और मध्यम व निचले हिस्सों में तापमान में कमी दर्ज होगी।
बुधवार को राज्य के अधिकांश हिस्सों में मानसून सक्रिय रहा, जिसके फलस्वरूप एक-दो स्थानों को छोड़कर प्रदेश के बड़े हिस्से में वर्षा का क्रम जारी रहा। पूरा दिन वर्षा होती रही और कई हिस्सों में सूरज ढलने के बाद भी हलकी वर्षा हुई।
सोलन में सबसे ज्यादा वर्षा
प्रदेश में अधिकांश हिस्सों में वर्षा होने की जानकारी मिली है। सोलन में सबसे ज्यादा 42 मिमी, कांगड़ा में 27, धर्मशाला में 23, मनाली में 24, चंबा में 20, डलहौजी में 14, शिमला में 5 वर्षा हुई। शिमला में शहर में सुबह से रुक-रुक कर वर्षा होती रही। जनजातीय कल्पा और केलंग में भी वर्षा होने की सूचना प्राप्त हुई है। मनाली और आसपास के क्षेत्रों में वर्षा होने से ठंड का एहसास होने लगा है।
राज्य में तापमान की स्थिति
शहर, न्यूनतम, अधिकतम
शिमला 11.8 22.6
सुंदरनगर 20.4 29.3
भुंतर 18.3 23.0
कल्पा 11.2 16.5
धर्मशाला 19.8 25.0
ऊना 23.4 34.8
नाहन 22.7 30.2
केलंग 8.3 10.8
पालमपुर 17.5 23.5
सोलन 19.0 27.0
मनाली 14.2 18.4
कांगड़ा 21.3 25.2
मंडी 21.1 27.6
बिलासपुर 21.0 31.6
हमीरपुर 21.0 –
चंबा 21.0 21.3
डलहौजी 15.0 18.2
कुफरी 13.8 16.3