- बिहार की इस सीट पर दिलचस्प हुआ चुनाव…. एक-दूसरे के पति पर आरोप लगा रहीं प्रत्याशियों की पत्नियां - May 17, 2024
- आग से निपटने में पटना के 185 स्कूल भी फेल; बचाव के इतंजाम नहीं, फायर विभाग का नोटिस - May 17, 2024
- पटना में 4 साल के बच्चे की हत्या पर बवाल; गुस्साई भीड़ ने स्कूल में लगाई आग - May 17, 2024
शिवहर। शहर से सटे सुगिया कटसरी गांव में शुक्रवार की आधी रात अचानक घरों पर हुई रोड़ेबाजी से हड़कंप मच गया। अचानक घरों पर ईट-पत्थर गिरने के बाद लोग दहशत में आ गए। तकरीबन दो घंटे तक रूक-रूककर रोड़ेबाजी होती रही। लोग घर से निकल गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची नगर थाना पुलिस ने इलाके की नाकेबंदी कर मामले की जांच की। पुलिस के पहुंचने के बाद भी रोड़ेबाजी होती रही। पुलिस की टीम मामले का पता लगाने में घंटों परेशान रही। हालांकि, मामले का पता नहीं चल पाया। आखिरकार, पुलिस टीम लौट गई। नगर थानाध्यक्ष सामर्थ्य कुमार ने बताया कि सूचना के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची थी। बताया कि मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि यह संभवत: बच्चों या असामाजिक तत्वों की साजिश थी।
पुलिस को भी जांच में नहीं मिली सफलता
बताया गया हैं कि, शुक्रवार की रात सुगिया कटसरी गांव के लोग खाना खाकर सो रहे थे। इसी बीच लोगों के घरों पर ईट-पत्थर गिरने लगे। तेज आवाज के चलते लोग घरों से निकलने। इसके बाद भी रूक-रूककर घरों पर ईंट-पत्थर गिरते रहे। इस अजीबोगरीब वारदात के चलते लोग दहशत में आ गए। दहशतजदा लोगों ने इसकी सूचना नगर थाने को दी। आधी रात ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने इलके की नाकेबंदी कर सघन जांच की। पुलिस की मौजूदगी में भी ईट-पत्थर गिरते रहे। हालांकि, कुछ पता नहीं चल पाया। दो घंटे तक पसीना बहाने के बाद पुलिस की टीम खाली हाथ लौट गई।
ग्रामीण अशोक कुमार और श्रीकांत ने बताया कि, रात में सोये थे। तभी शोर की आवाज सुनकर बाहर निकले। देखा कि उनके घर समेत आसपास के घरों पर भी ईट-पत्थर गिर रहा है। बताया कि ईट-पत्थर कहा से आया और कौन फेंक रहा था। यह भी पता नहीं चल पाया। पुलिस ने भी मामले की जांच की। बताया कि घटना के बाद ग्रामीण दहशत में है।