बाल पकड़कर घसीटा, बुरी तरह से की पिटाई… बहू ने सास के साथ ‘क्रूरता’ की हदें की पार

Viral News: इंटरनेट पर एक झकझोर कर देने वाला वीडिया तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक महिला अपनी बुज़ुर्ग सास को बुरी तरह पीटती हुई नजर आ रही है. हैरानी की बात यह है कि ये सब उस महिला का बेटा ही अपने मोबाइल से रिकॉर्ड करता है और बार-बार अपनी मां से विनती करता रहा ‘मम्मा ऐसा ना करो’. लेकिन महिला बच्चे की मिन्नतों को अनसुना करते हुए अपनी सास को बुरी तरह से पिटती रहती है.

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि महिला हरजीत कौर अपनी सास गुरबजन कौर को बाल पकड़कर घसीटती है, थप्पड़ मारती है और गाली-गलौज करती है. वहीं, छोटा बेटा बार-बार अपनी मां से दादी को छोड़ देने की गुहार लगाता है, लेकिन वह उसकी भी नहीं सुनती. बच्चे का आरोप है कि घर में इस तरह का व्यवहार अक्सर होता रहता है. दावा किया जा रहा है कि यह घटना पंजाब के गुरदासपुर की है.

वायरल वीडियो में हरजीत कौर अपनी सास को भद्दी गाली देती हुई दिखाई दे रही है. वह अपनी सास को सोफे पर धक्का देते हुई कहती है कि’ क्या तू कु**ी है? इतना ही नहीं, इसके बाद वो एक स्टील का गिलास उठाकर दो सास को मारती है. हस बढ़ने पर हरजीत कौर एक बार फिर अपनी सास को धक्का देती है. इस दौरान गुरबजन कौर अपने पैर से बहू को दूर करने की कोशिश करती हैं, लेकिन हरजीत कौर उनका पैर पकड़कर लेती है. लेकिन महिला इसके बाद भी दो बार थप्पड़ मारती है.

बेटे का मां पर आरोप
NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक, वीडियो में गुरबजन कौर जोर से चीखती हैं. बताया जा रहा है कि यह घटना रविवार को हुई. पुलिस को दी गई शिकायत में विधवा गुरबजन कौर ने आरोप लगाया कि बहू हरजीत उन पर जमीन-जायदाद अपने नाम करने का दबाव बना रही थी. पोते चरतवीर सिंह ने पुलिस को बताया कि उसकी मां अक्सर शराब पीकर दादी को मारती-पीटती और गालियां देती है. उसने यह भी कहा कि उसकी मां उसे और उसके पिता को भी मारती है.

पोते ने बीच-बचाव क्यों नहीं किया?
जब चरतवीर वीडियो लेकर पुलिस के पास गया तो पुलिस ने पूछा कि उसने बीच-बचाव क्यों नहीं किया? और केवल वीडियो ही क्यों बनाया. इस पर चरतवीर ने कहा, ‘मैंने सबूत के लिए वीडियो बनाया. मेरी मां ने पहले मेरे खिलाफ भी शिकायत दर्ज कराई थी और मुझे धमकी दी थी कि वह बदला लेगी और फिर से ऐसा करेगी.’

मारपीट का पुराना इतिहास
गुरबजन कौर का आरोप है कि उनकी बहू का ‘लंबे वक्त से मारपीट का इतिहास रहा है.’ जिसे अक्सर उनके पोते ने रिकॉर्ड किया है. चरतवीर द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में हरजीत कौर अपने पति को चप्पल से मारती हुई दिखाई दे रही हैं. एक अन्य वीडियो में, चरतवीर को उसकी मां ने कथित तौर पर उसकी दादी से दूर रखने के लिए बंद कर दिया है. पुलिस ने हरजीत कौर को चेतावनी जारी की है.