यूपी में योगी सरकार ने महिलाओं दिया शानदार तोहफा, अब फ्री में…

हापुड़। मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत एकेपी पीजी कॉलेज में महिलाओं और बालिकाओं को ड्राइविंग माइ ड्रीम्स (मेगा इवेंट) के माध्यम से न्यूनतम एक माह का ड्राइविंग का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

ड्राइविंग के प्रशिक्षण की अवधि आवश्यकतानुसार बढ़ाई भी जा सकती है। प्रशिक्षण शुरू करने से पहले शुक्रवार को कॉलेज में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित छात्राओं और महिलाओं को विभिन्न जानकारियां दी गईं।

एआरटीओ प्रवर्तन रमेश कुमार चौबे ने बताया कि परिवहन विभाग के तत्वावधान में उनके व एआरटीओ प्रशासन छवि सिंह चौहान द्वारा कॉलेज में महिलाओं और बालिकाओं को ड्राइविंग माइ ड्रीम्स (मेगा इवेंट) के माध्यम से जिला प्रशासन द्वारा प्रशिक्षकों (यथा संभव महिला प्रशिक्षक) को चिह्नित किया जाएगा।

एक माह की अवधि बढ़ाई भी जा सकती है
जिसके माध्यम से वयस्क महिलाओं एवं बालिकाओं को प्रेरित करते हुए न्यूनतम एक माह (आवश्यकतानुसार अवधि बढ़ाई जा सकती है) का ड्राइविंग कोर्स कराया जाएगा। जिले में कम से कम 100 महिलाओं एवं बालिकाओं को प्रशिक्षित कराते हुए उनका ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने का लक्ष्य है।