आयुर्वेद के अनुसार दूध के साथ भूलकर भी ना खाएं ये 5 चीजें, दर्द से होगा बुरा हाल

According to Ayurveda, do not eat these 5 things with milk, it will worsen your condition due to pain.
According to Ayurveda, do not eat these 5 things with milk, it will worsen your condition due to pain.
इस खबर को शेयर करें

नई दिल्ली: Bad Food Combinations With Milk: दूध को एक सम्पूर्ण आहार माना जाता है क्योंकि उससे शरीर को विभिन्न तरह के पोषक तत्व जैसे सोडियम,पोटेशियम,फाइबर,कैल्शियम,प्रोटीन, आयरन और विटामिन सी प्राप्त होता है। बात अगर दूध पीने के फायदों की करें तो दूध पीने से हड्डियां मजबूत होने के साथ पाचन-तंत्र भी हेल्दी बना रहता हैं। सेहत के लिए इतना फायदेमंद होने के बावजूद दूध को कुछ खास चीजों के साथ पीने की सलाह नहीं दी जाती है। दरअसल, आयुर्वेद के अनुसार, कुछ ऐसे फूड्स हैं, जिसका दूध के साथ कॉम्बिनेशन शरीर को फायदे की जगह नुकसान पहुंचाता है। दूध पीने के बाद इन चीजों का सेवन करने से पित्तदोष बढ़ता है। आइए जानते हैं ऐसे ही 5 हेल्दी चीजों के बारे में, जिनका सेवन दूध के साथ भूलकर भी नहीं करना चाहिए।

दूध पीने के बाद किन चीजों का सेवन करने से परहेज करना चाहिए?

खट्टे फल-
दूध पीने के तुरंत बाद नींबू जैसे खट्टे फलों का सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से गैस,अपच,बदहजमी और कब्ज जैसी पाचन से जुड़ी समस्याएं बढ़ सकती हैं। इसके अलावा दूध पीने के बाद खट्टे फलों का सेवन करने से दूध का कैल्शियम शरीर को नहीं मिल पाता है। खट्टे फल उसके पोषक तत्वों को चूस लेते हैं।

कटहल-
दूध पीने के बाद कटहल का सेवन भी करने से बचना चाहिए। दूध पीने के बाद कटहल खाने से पाचन तंत्र प्रभावित होता है, जिससे पेट से जुड़ी कई समस्याएं होने लगती है। इसके अलावा यह फूड कॉम्बिनेशन स्किन से जुड़ी समस्याओं जैसे रैशेज, खुजली और सोरायसिस की परेशानी भी बढ़ा सकता है।

मछली-
आयुर्वेद के अनुसार, मछली और दूध एक साथ खाने से, इन दोनों चीजों का असर शरीर पर अलग तरह से पड़ता है, इसलिए इन्हें साथ में नहीं खाना चाहिए। दूध की तासीर ठंडी होती है और मछली की गर्म और दोनों को साथ में खाने से असंतुलन पैदा होता है, जो शरीर में केमिकल बदलाव का कारण बन सकता है। कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों को मछली और दूध के कॉम्बिनेशन से दूर रहना चाहिए।

मूली-
दूध के साथ मूली खाना या फिर मूली खाने के तुरंत बाद दूध पी लेने से सेहत को नुकसान होता है। ऐसा करने से हार्टबर्न, एसिडिटी और पेट दर्द की परेशानी होने लगती है। इन दोनों के सेवन के बीच कुछ घंटों का अंतराल जरूर रखना चाहिए।

नमक-
दूध पीने के बाद नमक वाली चीजें खाने से बचना चाहिए। दूध को समोसा, पराठा, खिचड़ी जैसी नमकीन चीजों के साथ नहीं पीना चाहिए। दूध को नमकीन चीजों के साथ खाने से सोडियम और लैक्टोज का रिएक्शन होता है। ये आपका ब्लड प्रेशर बढ़ा सकता है और हार्ट जैसी बीमारियों को बढ़ावा देने का कारण बनता है।