शख्‍स ने सालभर में मंगाए एक लाख कंडोम, 68000 की ट‍िप देने वाले ने भी बनाया र‍िकॉर्ड

Online Shopping Trend: आजकल क्‍व‍िक कॉमर्स का ट्रेंड मेट्रो स‍िटी में खूब जोर पकड़ रहा है. लोग खाने-पीने से लेकर रोजमर्रा की जरूरत की चीजें भी ऑनलाइन ही ऑर्डर कर रहे हैं. जी हां, स्विगी इंस्टामार्ट की एनुअल रिपोर्ट ‘हाउ इंडिया इंस्टामार्टेड 2025’ (How India Instamarted 2025) में देश के क्‍व‍िक कॉमर्स ट्रेंड्स के मजेदार और चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं. साल 2025 के दौरान लोग महंगे गैजेट्स से लेकर पर्सनल प्रोडक्ट्स तक सब कुछ 10-15 मिनट में मंगवाते रहे हैं.

ट‍िप देने के मामले में चेन्‍नई वाले भी पीछे नहीं
बेंगलुरु के एक यूजर ने पूरे साल के दौरान देशभर में सबसे ज्यादा टिप देकर र‍िकॉर्ड बना द‍िया. इस शख्‍स ने डिलीवरी पार्टनर्स को सालभर के दौरान कुल 68,600 रुपये की ट‍िप की. चेन्‍नई वालों ने भी इस शख्‍स को टक्‍कर देने की कोश‍िश की और कुल टिप का आंकड़ा बढ़कर 59,505 रुपये रहा.

हर मिनट ऑर्डर क‍िये गए 666 गुलाब
इसके अलावा चेन्‍नई से एक हैरान करने वाला आंकड़ा सामने आया. चेन्‍नई का एक यूजर पूरे साल के दौरान एक लाख रुपये से ज्यादा के कॉन्डम ऑर्डर करके सुर्खियों में रहा. किसी यूजर ने एक ही ऑर्डर में 4.3 लाख रुपये के iPhone भी मंगवाए हैं. फरवरी 2025 में वैलेंटाइन के मौके पर हर मिनट औसतन 666 गुलाब ऑर्डर क‍िये गए. प्यार करने वालों ने इंस्टामार्ट को अपना साथी बना ल‍िया है.

गोल्ड भी ऑनलाइन मंगवा रहे लोग
धनतेरस पर गोल्ड के ऑर्डर में 400% का जबरदस्त उछाल आया है. चेन्‍नई में ही एक पेट लवर ने पेट सप्लाइज पर 2.41 लाख रुपये खर्च क‍िये. पेट्स के लिए ऑनलाइन शॉपिंग बड़ा ट्रेंड बन गया है. साल 2025 के क्‍व‍िक कॉमर्स ट्रेंड से यह साफ है क‍ि भारत अब हर चीज तेजी से और बेझिझक तरीके से ऑनलाइन मंगवा रहा है.