17 लाख का हीरा-जड़ा पेंडेंट गटक गया चोर! पुलिस ने बाथरूम में घुसकर….

Pendant Theft New Zealand: दुनिया में अजीब से अजीब लोग देखने को मिलते हैं पर आज हम आपको ऐसे मामले के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे जानकर आप हैरान हो जाएंगे. ये खबर न्यूजीलैंड की है जहां एक शख्स ने ज्वेलरी शॉप से कीमती पेंडेंट चुराने के लिए ऐसा तरीका अपनाया जिसके बारे में जानकर आप हैरान हो जाएंगे. रिपोर्ट के मुतबिक उस इंसान ने एक ज्वेलरी शॉप से एक पेंडेंट चोरी की और उसे निगल गया.

16 लाख रुपये के पेंडेंट को चट कर गया…
ये अजीब मामला न्यूजीलैंड के ऑकलैंड शहर में Partridge Jewelers का बताया जा रहा है, पुलिस के मुताबिक, 32 साल के इस आरोपी ने करीब 19 हजार अमेरिकी डॉलर यानी लगभग 17 लाख रुपये की कीमत वाला एक Fabergé Octopussy Pendant निगल लिया. यह पेंडेंट मशहूर जेम्स बॉन्ड फिल्म Octopussy से प्रेरित माना जा रहा था, और दुनिया में केवल 50 यूनिट ही बनाए गए हैं.

बाथरूम में रखते थे नजर
गहना निगलते ही पुलिस ने उसे तुरंत दुकान से ही गिरफ्तार कर लिया. पर क्या कर सकते थे, पेंडेंट उसके पेट में था, इसलिए पुलिस ने उसे कस्टडी में रखते हुए उसकी हर एक गतिविधि पर नजर रखी जाने लगी, खासतौर पर उसके साथ बाथरूम में भी एक पुलिस वाला जरूर जाता था.

6 दिन बाद मिली सफलता
इस पेंडेंट को बाहर निकालने के लिए करीब 6 दिन तक पुलिसकर्मी आरोपी के साथ लगे रहे, ताकि जैसे ही पेंडेंट बाहर निकले उसे सबूत के तौर पर गिरफ्तार कर लिया जाए. पुलिस इंस्पेक्टर ने कहा कि हम आरोपी की सेहत और मामले दोनों का ध्यान रख रहे थे.

आखिरकार पुलिस ने जानकारी दी की वो पेंडेंट गुरुवार को टॉयलेट के रास्ते से बाहर आ गया, पुलिस ने दस्ताने पहनकर उसे उठाया और सबूत के तौर पर सुरक्षित रख लिया, एक तस्वीर भी जारी की गई है जिसमें वह पेंडेंट उसकी गोल्ड चेन और दाम वाले टैग के साथ साफ देखा जा सकता है.

183 डायमंड और 2 नीलम से बना था ये खूबसूरत पेंडेंट
ज्वेलरी वेबसाइट के मुताबिक, यह पेंडेंट सोने से बना है और उस पर 183 डायमंड और 2 नीलम जड़े हैं. इसके अंदर सोने का ऑक्टोपस बना है, जिसकी आंखों में काले हीरे लगे हैं. यह डिजाइन फिल्म में दिखाए गए नकली Fabergé Egg पर आधारित है, जिसमें ज्वेलरी की तस्करी की कहानी दिखाई गई थी. अब आरोपी को 8 दिसंबर को फिर कोर्ट में पेश किया जाएगा. पुलिस ने साफ कर दिया है कि पेंडेंट बाहर आने के बाद भी आरोपी और चोरी की चीज दोनों पुलिस की हिरासत में रहेंगे.