2026 में रॉकेट की रफ्तार से भागेगा मूलांक 4 वालों का करियर, ये गलती की तो धड़ाम से आएंगे नीचे

Mulank 4 2026 Rahifal: नया साल मूलांक 4 के जातकों के लिए नई उम्‍मीदें और सौगातें लेकर आ रहा है. जिन लोगों का जन्‍म किसी भी महीने की 4, 13, 22 या 31 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 4 होगा. मूलांक 4 के स्‍वामी केतु हैं और साल 2026 में वे इन जातकों पर मेहरबान रह सकते हैं. यहां विस्‍तार से जानते हैं कि साल 2026 मूलांक 4 के जातकों के करियर, आर्थिक मामलों, सेहत, लव लाइफ, फैमिली लाइफ आदि के लिए कैसा रहेगा.

मूलांक 4 करियर और मनी राशिफ 2026

मूलांक 4 के जातकों के करियर में साल 2026 में जबरदस्‍त करियर ग्रोथ देखने को मिल सकती है. विशेष तौर से ऐसे लोग जो कुछ नया करने की योजना बना रहे हैं, उन्‍हें नया साल बड़ी उपलब्धि से नवाज सकता है. मैनेजमेंट से जुड़े लोगों के लिए ये साल खास होने वाला है. आर्थिक स्थिति की बात करें तो कुछ उतार-चढ़ाव आ सकते हैं. कभी जोखिम भरे निवेश से लाभ होगा तो कभी हानि. लिहाजा सोच-समझकर ही निवेश करें. आय बढ़ सकती है.

मूलांक 4 लव लाइफ और फैमिली लाइफ

मूलांक 4 के जातकों के लिए साल 2026 में रिश्‍ते अहम बने रहेंगे. सिंगल जातकों का विवाह हो सकता है. वहीं जो लोग अपनी पसंद से शादी करना चाहते हैं, उन्‍हें इस दिशा में प्रयास करना चाहिए, सफलता मिल सकती है. फैमिली लाइफ भी अच्‍छी रहेगी. रिश्‍तों में प्रेम बना रहेगा. किसी को धोखा देने की कोशिश ना करें, इससे आपको ही नुकसान हो सकता है.

मूलांक 4 सेहत राशिफल 2026

साल 2026 में मूलांक 4 वाले लोगों को अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा. इस साल छोटी-मोटी समस्या बनी रहेगी. अपनी डाइट का ध्यान रखें. नशे से बचें. यदि कोई अच्‍छी सलाह दे रहा है तो उसे मानें.

मूलांक 4 के लिए उपाय

अपने साथ-साथ दूसरों के बारे में भी सोचें. सुखी जीवन के लिए दूसरों की बात का मान रखना भी जरूरी होता है. इसके अलावा हर बुधवार को व्रत रखना और भगवान गणेश को दूर्वा चढ़ाने से बिगड़े काम बनेंगे. मनोकामनाएं पूरी होंगी.