Palm Sized Calf AI Generated Video: अगर ‘क्यूटनेस ओवरलोड’ को किसी वीडियो में उतारा जाए, तो यह क्लिप उसकी सबसे बड़ी मिसाल बन सकती है. वीडियो में एक बेहद छोटा सा बछड़ा दिखाई देता है, जो इतना छोटा है कि इंसान की हथेली में समा जाए. आमतौर पर बछड़े अपने मासूम चेहरे और नटखट हरकतों के लिए जाने जाते हैं, लेकिन इस वीडियो में दिखाया गया बछड़ा अपने असामान्य आकार की वजह से सबसे अलग नजर आया.
क्या यह बछड़ा असली था या एआई?
पहली नजर में यह वीडियो इतना वास्तविक लगता है कि कोई भी धोखा खा सकता है. हालांकि, यह क्लिप पूरी तरह एआई यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से बनाई गई है. इसके बावजूद वीडियो की क्वालिटी और डिटेलिंग इतनी शानदार है कि लोग इसे स्क्रॉल किए बिना नहीं रह पाए. शायद यही वजह है कि इंटरनेट यूजर्स ने यह जानने के बाद भी कि वीडियो असली नहीं है, इसे जमकर पसंद किया.
वीडियो कहां शेयर हुआ और कैसे वायरल हुआ?
इस एआई वीडियो को रेडिट पर ‘jayprints’ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया था. कुछ ही दिनों में इस पोस्ट को करीब 9 हजार व्यूज मिल गए. देखते ही देखते यह वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर शेयर होने लगा और लोगों की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई. कई यूजर्स ने इस नन्हे बछड़े को भगवान श्रीकृष्ण से जोड़कर देखा. कमेंट सेक्शन में ‘हरे कृष्णा’ और ‘हरे राधे’ जैसे शब्दों की गूंज सुनाई दी. एक यूजर ने लिखा कि यह तो खुशी की एक मुट्ठी है, कृष्ण का सबसे छोटा दोस्त. गायों और बछड़ों से जुड़े धार्मिक और सांस्कृतिक भावनाओं ने इस वीडियो को और खास बना दिया.
ज्यादातर लोगों ने एआई आर्टिस्ट की क्रिएटिविटी और स्किल्स की जमकर तारीफ की. कई यूजर्स ने लिखा कि यही वह तरीका है, जिससे एआई का इस्तेमाल होना चाहिए. कुछ ने इसे आज का सबसे प्यारा वीडियो बताया और कहा कि इस तरह की रचनात्मकता दिल को सुकून देती है.
View this post on Instagram