अवैध संबंध की कहानी बनी खून की दास्तां! कांड से दहला पूरा इलाका-जानें पूरा मामला

Rajasthan Crime News: अलवर में 9 साल के बच्चे की गवाही से पिता की हत्या का राज खुला. बच्चे ने बताया कि उसकी मां अनीता ने प्रेमी काशीराम और चार भाड़े के हत्यारों से मिलकर 2 लाख में पिता वीरू की जान ली. पुलिस ने 100 CCTV देखकर 48 घंटे में सच उजागर किया. मामला खेरली इलाके का है.

राजस्थान के अलवर में एक कहानी फिर सामने आई है, जो राजा रघुवंशी और सोनम के मामले की तरह ही चौंकाने वाली है. फर्क सिर्फ इतना है कि इस बार एक 9 साल के बच्चे ने पूरी घटना का सच उजागर किया है. वही बच्चा, जिसने अपनी आंखों के सामने अपने पिता की मौत होते देखी, अब इस मामले का सबसे अहम गवाह बन गया है.

यह घटना 7 जून की रात खेरली इलाके में हुई, जब वीरू उर्फ मान सिंह जाटव अपने ही घर में मृत मिले. शुरुआत में यह मामला सामान्य मौत जैसा बताया गया, लेकिन पुलिस को घर से मिले संकेतों ने कहानी को बिल्कुल अलग दिशा दे दी. करीब 100 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद पुलिस ने इस जाल को सुलझाना शुरू किया.