दवाई खा बकरअली करता इतना सेक्स, निकाल देता खून, फिर बीवी ने दूध में दी ऐसी फंकी कि…

पटना। बेतिया की रहने वाली एक महिला ने सूरत में अपने पति की हत्या कर दी। पुलिस को दिए बयान में महिला ने कहा, पति ताकत बढ़ाने वाली दवाइयां खाकर मेरे साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाता था। इसके बाद टॉर्चर करता था।

महिला का कहना है कि पति की इन हरकतों से हम परेशान हो चुकी थी। इसलिए उसे दूध में जहर देकर मार डाला। सूरत पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकायत पर आरोपी पत्नी को गिरफ्तार किया है।

मृतक की पहचान हैदर अली के रूप में की गई। आरोपी पत्नी का नाम इशरत जहां है। दोनों मूल रूप से बेतिया के रहने वाले थे। बताया जा रहा है कि हैदर अली मुंबई में काम करता था, जबकि उसकी पत्नी सूरत में रहती है। हैदर महीने में एक बार सूरत आता था। घटना सूरत के लिंबायत इलाके की है।

आरोपी पत्नी इशरत जहां ने पुलिस को बताया कि उसका पति सेक्स पावर की दवाइयां खाकर उसके साथ मारपीट करता और जबरन शारीरिक संबंध बनाता था। इस दौरान वह उसे इस कदर प्रताड़ित करता था कि कई बार शरीर से खून तक निकल आता था।

इशरत जहां का कहना है कि पति हर महीने इस तरह की हरकतें करता था। लगातार शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना के चलते उसके मन में पति के प्रति गुस्सा भरता चला गया। इस बार जब पति मुंबई से घर आया, तो उसने उसे हमेशा के लिए रास्ते से हटाने की योजना बना ली।

हल्दी वाले दूध में जहर मिलाकर पिलाया

आरोपी की पत्नी ने बताया, मैं उसे जान से मारना चाहती थी। 1 जनवरी को हैदर अली को हल्दी वाला दूध दिया था। मैंने उसमें चुपके से चूहे मारने की दवा मिला दी। दूध पीते ही जहर का असर धीरे-धीरे होने लगा। इसके बाद उसका गला घोंटा और सीना दबाया। इससे हैदर बेसुध हो गया तो स्मीमेर हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां थोड़े समय के इलाज के बाद उसकी मौत हो गई।’

दफनाने के दौरान खुला राज

हैदर अली की मौत के बाद बॉडी घर लाई गई। मृतक का भाई हैदर अली की बॉडी को दफनाने के लिए बिहार के पश्चिम चंपारण जाना चाहता था, लेकिन, उसकी पत्नी इशरत जहां ने जोर देकर कहा कि दफनाने का काम सूरत में किया जाए। इस बात पर भाई और भाभी के बीच तीखी बहस हो गई। इशहरत की जिद और उसके व्यवहार को देखकर मृतक के भाई को शक हुआ और घटना की सूचना पुलिस को सूचना दी।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या का खुलासा

शुरुआत में पत्नी ने यह दिखाने की कोशिश की कि हैदर अली की मौत सामान्य बीमारी से हुई है, लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या किए जाने का खुलासा हुआ। शक के आधार पर पुलिस ने शव का फोरेंसिक पोस्टमॉर्टम कराया था। डॉक्टरों के अनुसार, हैदर की मौत सिर्फ ज़हर से नहीं हुई थी, बल्कि उसका गला और सीना दबाया गया था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण ‘गर्दन और सीने पर दबाव के चलते दम घुटना’ बताया गया है।

पुलिस पूछताछ में पत्नी ने कबूल किया कि ज़हर देने के बाद जब हैदर कमजोर हो गया, तो उसने उसका गला और सीना दबाकर पूरी तरह से मार डाला। पुलिस अधिकारी के मुताबिक, इस हत्या का मुख्य कारण पति द्वारा सेक्स पावर बढ़ाने वाली दवाएं लेने के बाद किया गया गलत व्यवहार था। पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में यह पता लगाने के लिए आगे की जांच कर रही है कि इस वारदात में कोई और शामिल तो नहीं था।