देवर की चाह में भाभी हुई बदनाम! देवरानी के मायके जाते ही कमरे में घुसी, फिर…

पटनाः राजधानी पटना के फुलवारी शरीफ थाना इलाके के भुसौला दानापुर इलाके में रविवार सुबह एक ऐसी वारदात सामने आई, जिसने पूरे मोहल्ले को दहला दिया. परिवार के लोग जब कमरे में पहुंचे तो वहां का नजारा देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गई. रिजवान नामक युवक खून से लथपथ अपने ही बिस्तर पर मृत पड़ा था.

परिवार वालों के मुताबिक, इस हत्या की गुत्थी का तार सीधे घर के अंदर से जुड़ा है. मृतक रिजवान की शादी महज एक साल पहले हुई थी. तभी से उसकी भाभी शबनम खातून उस पर नाराज थी. आरोप है कि शबनम अपने देवर रिजवान के प्यार में पागल थी और अक्सर उसे अपने साथ रहने के लिए दबाव बनाती थी. रिजवान की शादी होने के बाद उसकी दीवानगी और भी खतरनाक रूप ले चुकी थी.

आरोप है कि शनिवार रात, जब रिजवान की पत्नी मायके चली गई, तो शबनम को मौका मिल गया. बताया जाता है कि देर रात वह रिजवान के कमरे में दाखिल हुई और किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई. इसके बाद शबनम ने धारदार हथियार से रिजवान पर वार कर दिया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना का खुलासा तब हुआ जब रविवार सुबह बच्चों की आहट सुनकर परिजन उठे. उन्होंने देखा कि रिजवान के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद है. काफी देर तक आवाज लगाने के बाद जब दरवाजा खुलवाया गया तो अंदर का मंजर देखकर हर कोई दंग रह गया.

बिस्तर पर पड़ी थी लाश
बिस्तर पर रिजवान लहूलुहान पड़ा था और उसकी सांसें थम चुकी थीं. वहीं, शबनम मौके से फरार हो चुकी थी और घर के बाहर का दरवाजा भी उसने बंद कर दिया था. सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए पटना एम्स भेज दिया. वहीं, एफएसएल की टीम ने कमरे से खून से सने कपड़े, हथियार और अन्य साक्ष्य बरामद किए. फिलहाल पुलिस आरोपी महिला की तलाश में छापेमारी कर रही है. मृतक के परिजनों ने बताया कि शादी के बाद से ही शबनम का व्यवहार अजीब था. वह बार-बार रिजवान को परेशान करती थी और उसके जीवन में खलल डाल रही थी. परिजनों का आरोप है कि शबनम ने सुनियोजित तरीके से इस हत्या को अंजाम दिया है.

इलाके में सनसनी
इस वारदात की खबर फैलते ही पूरे मोहल्ले में दहशत का माहौल है. लोग हैरान हैं कि कैसे एक महिला अपने ही देवर के लिए इतना जुनूनी हो सकती है कि उसकी जान तक ले ले.