Apple के iPhone17 को लेकर दुनियाभर के लोगों के बीच काफी एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है. लंबे वक्त से इसे लेकर काफी धूम मची हुई है. इसी बीच अब ऐसा लग रहा है कि Samsung ने Apple का खेल बिगाड़ने की पूरी तैयारी कर ली है. जहां एक ओर iPhone17 की लॉन्चिंग में कुछ ही दिन बचे हैं, वहीं, इससे कुछ ही वक्त पहले Samsung ने भी अपना बड़ा लॉन्चिंग इवेंट रख दिया है. इसी के साथ सैमसंग ने पूरी दुनिया का ध्यान ऐप्पल से हटाकर अपनी ओर खींच लिया है. बताया जा रहा है कि Samsung इस इवेंट में समार्टफोन और प्रीमियम टैब्स लॉन्च कर सकती है. चलिए जानते हैं कब ऑर्गनाइज किया जा रहा है सैमसंग का इवेंट.
Samsung का 4 सितंबर को होगा इवेंट
Samsung का इवेंट भारत में 4 सितंबर, गुरुवार को दोपहर 3 बजे शुरू होगा. इसे सैमसंग की ऑफिशियल वेबसाइट और यूट्यूब चैनल पर भी देखा जा सकता है. इसके अलावा आप चाहें तो कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर खुद को इसके लिए रजिस्टर भी करवा सकते हैं. वहीं, दूसरी ओर Apple का ग्रैंड इवेंट इसके कुछ ही दिन बाद 9 सितंबर को होने वाला है. हालांकि, इस वक्त तो सभी का ध्यान Samsung के इवेंट पर चला गया है. ऐसे में अनुमान भी लगाए जाने लगे हैं कि इस दौरान कंपनी अपने कौन से प्रोडक्ट्स लॉन्च कर सकती है.
Samsung Galaxy S25 FE हो सकता है लॉन्च
उम्मीद की जा रही है कि इवेंट के दौरान Samsung Galaxy S25 FE लॉन्च कर सकती है. इस फोन के फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.7 इंच की AMOLED स्क्रीन मिल सकती है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 2600 nits पीक ब्राइटनेस सपोर्ट मिलने वाला है. इसके अलावा बताया जा रहा है कि इसका प्रोसेसर Exynos 2400e से लैस हो सकता है. इस स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और सेल्फी के लिए 12MP का लेंस मिलेगा. वहीं, बैटरी बैकअप देखें तो इसमें 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,900 mAh की बैटरी मिल सकती है.
कितनी हो सकती है कीमती
Samsung Galaxy S25 FE की कीमत लगभग 60,000 रुपये रखी जा सकती है. हालांकि, फिलहाल इसके फीचर्स को कीमत को लेकर आधिकारिक तौर पर कोई पुष्टि नहीं हो पाई है. फिलहाल इसे लेकर सिर्फ कयास ही लगाए जा रहे हैं. इसके अलावा इस ग्रैंड इवेंट में कंपनी अपना Galaxy Tab S11 सीरीज भी लॉन्च कर सकती है. इसमें Tab S11 और Tab S11 Ultra दिखाई दे सकते हैं.
Tab के फीचर्स और कीमत
लीक के मुताबिक Tab S11 में 11 इंच की AMOLED स्क्रीन मिल सकती है, जबकि S11 Ultra में 14.6 इंच की डिस्प्ले मिल सकती है, जिसकी ब्राइटनेस 1,600 निट्स तक होगी. दोनों ही टैबलेट की डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट करेगी. एंड्रॉइड हेडलाइंस की रिपोर्ट की मानें तो S11 Ultra में S पेन एक बार फिर देखने को मिल सकता है. खबरों के अनुसार, दोनों ही टैब में मीडियाटेक 9400 प्लस चिपसेट मिलेगा. इतना ही नहीं, इनमें 1TB तक की स्टोरेज मिलेगी, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड से बढ़ा भी सकते हैं. कीमत की बात करें तो Tab S11 की शुरुआती कीमत 75,400 रुपये और Tab S11 Ultra की कीमत 1,05,000 रुपये रखी गई है.