जयमाल हो रही थी, तभी नशेड़ी दूल्हे को दुल्हन ने सिखाया ऐसा सबक; जिंदगीभर रखेगा याद!

बांदा : बांदा जिले की पैलानी तहसील के गौरी कला गांव में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब जयमाला के दौरान दूल्हे ने शराब के नशे में बवाल कर दिया. जिसे देखकर दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया. बिना वरमाला डाले ही वह मंडप से वापस लौट आई. जय माला लेकर दुल्हन के वापस लौटते ही बारातियों और घरातियों में हड़कंप मच गया.

क्या है ये पूरा मामला?
काफी मिन्नतों के बाद भी दुल्हन ने शादी करने से साफ मना कर दिया. दुल्हन ने कहा कि वह गरीब से शादी कर लेगी, लेकिन नशेड़ी से शादी नहीं करेगी. आखिरकार बारातियों को बिना दुल्हन और बिना शादी के ही घर वापस लौटना पड़ा. वहीं, जसपुरा थाना पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों ने अपना-अपना सामान एक दूसरे को वापस कर दिया.

आपको बता दें कि जसपुरा थाना क्षेत्र के गौरी कला गांव में एक शादी का कार्यक्रम हो रहा था. छिंदवाड़ा मध्य प्रदेश के छिंदा गांव की निवासी 25 वर्ष की संजू वर्मा की शादी गौरी कला गांव से उसके मौसी के घर से हो रही थी. 4 दिसंबर को शादी तय हुई थी. फतेहपुर जनपद के चांदपुर थाना अंतर्गत आजमपुर निवासी मोतीलाल के बेटे श्यामू के साथ संजू की शादी हो रही थी. 4 दिसंबर को धूमधाम से बारात गौरी कला गांव पहुंची.

दुल्हन ने शादी से किया इनकार
सभी मांगलिक कार्यक्रम संपन्न हो रहे थे, लेकिन बताया जा रहा है कि ज्यादातर बाराती शराब के नशे में थे और जिस युवक की शादी हो रही थी. दूल्हा भी शराब पिए हुए था. बात जयमाला की आई तो लड़की अपने सहेलियों के साथ जयमाला कार्यक्रम में वर को माला डालने के लिए पहुंची ही थी कि उसने शराबी बारातियों को उत्पाद मचाते हुए देखा, लेकिन जैसे ही स्टेज पर चढ़ी तो दुल्हन ने दूल्हे श्यामू को भी शराब के नशे में पाया. जिसके बाद दुल्हन संजू का सब्र टूट गया और बिना जयमाला डाले ही वर के वापस लौट गई.

शराबी दूल्हे श्यामू से शादी करने के लिए साफ-साफ मना कर दिया. दुल्हन के बिना वरमाला डाले वापस लौटने पर आयोजन में हड़कंप मच गया. बराती और घराती सब सकते में आ गए. काफी मान मनौव्वत करने के बाद भी दुल्हन ने साफ-साफ मना कर दिया कि वह गरीब से शादी कर लेगी, लेकिन नशेड़ी और शराबी से शादी नहीं करेगी.

बिना दुल्हन लिए लौटी बारात
आखिरकार मामला थाने तक पहुंच गया जसपुरा थाना में दोनों पक्ष पहुंचे पुलिस ने युवती से पूछा कि क्या आप शादी करना चाहती हो तो युवती ने साफ-साफ मना कर दिया कि वह शादी नहीं करेगी. इसके बाद पुलिस की मध्यस्थता के बीच वर पक्ष और वधू पक्ष दोनों का सामान एक दूसरे को वापस करवाया गया और बारात बिना दुल्हन लिए ही वापस लौट गई.

यूपी का कहना है कि किसी भी लड़की को लोक लाज से डर करके ऐसा कोई निर्णय नहीं देना चाहिए, जिससे उसकी जिंदगी बर्बाद हो और शराबी वह नशेड़ियों से शादी नहीं करनी चाहिए.