‘तुम खुश हो…’ क्यों सालों पहले अमिताभ बच्चन ने बहू ऐश्वर्या राय ये पूछा था ये सवाल? बेटे अभिषेक बच्चन ने किया था…

Aishwarya Rai Abhishek Bachchan: ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन ने साल 2007 में शादी की थी. उनकी शादी को लगभग 18 साल हो चुके हैं और इतने सालों में कई बार उनके तलाक और परिवार में मनमुटाव की खबरें भी सामने आती रही हैं. हालांकि, बच्चन परिवार या ऐश्वर्या राय ने कभी इस बारे में खुलकर बात नहीं और न ही कभी इन खबरों को ज्यादा तूल दी. आज भी ज्यादातर लोग ये नहीं जानते हैं कि दोनों की पहली मुलाकात कब और कहा हुई थी. किसने किसको और कब प्रपोज किया था.

अभिषेक और ऐश्वर्या की पहली मुलाकात स्विट्जरलैंड में हुई थी जब अभिषेक पिता अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘मृत्युदाता’ की लोकेशन देख रहे थे. वहीं, ऐश्वर्या अपनी पहली हिंदी फिल्म ‘और प्यार हो गया की’ शूटिंग कर रही थीं. इन दोनों की मुलाकात बॉबी देओल ने करवाई थी. काफी समय दोनों के बीच ऐसी ही दोस्ती का दोस्ती और बातचीत का सिलसिला चलता रहा. इस दौरान ऐश्वर्या राय का नाम पहले सलमान खान के साथ जुड़ा उसके बाद विवेद ऑबरोय के साथ जुड़ा, लेकिन ये दोनों ही रिश्ते ज्यादा समय तक चल नहीं पाए.

फिल्म ‘गुरु’ के सेट पर किया था प्रपोज

इसके बाद ऐश्वर्या की जिंदगी में अभिषेक ने एंट्री मारी और दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे. करीब सालभर एक दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने सगाई कर ली और फिर शादी के बंधन में बंध गए, लेकिन इन दोनों की शादी में सबसे खास बात रही प्रपोजल, जो अभिषेक बच्चन ने किया था ऐश्वर्या राय को वो भी उनकी फिल्म ‘गुरु’ के सेट पर, जिससे जुड़ा एक किस्सा आज हम आपको बताने जा रहे हैं. ये वो रात थी जब अभिषेक ने ऐश्वर्या को प्रपोज किया और न्यूयॉर्क से अपने पिता अमिताभ बच्चन को फोन कर बताया.

अमिताभ बच्चन ने पूछा था- ‘क्या वे खुश हैं’

अमिताभ बच्चन ने बताया कि न्यूयॉर्क में फिल्म ‘गुरु’ के प्रीमियर के बाद अभिषेक ने फोन किया और बताया कि उन्होंने ऐश्वर्या को प्रपोज किया है. ये सुनकर अमिताभ ने तुरंत उसने कहा,‘घर आ जाओ’. उन्होंने बताया कि जब ऐश्वर्या उनके सामने आईं तो उन्होंने सबसे पहले उनसे बस यही पूछा, ‘क्या वे खुश हैं’. ऐश्वर्या ने भी मुस्कुराकर कहा था, ‘हां’. इसके बाद अमिताभ ने दोनों को अपने घर ले जाकर कहा, ‘ये घर अब तुम्हारा है और बाकी दुनिया क्या सोचती है, उससे हमें कोई मतलब नहीं’.

2011 में हुआ था बेटी आराध्या का जन्म

अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में लिखा था कि ऐश्वर्या सिर्फ बहू नहीं, बल्कि उनकी बेटी की तरह हैं. उन्होंने लिखा कि अगर कोई उनके परिवार की महिलाओं के बारे में गलत बोलेगा तो वे आखिरी सांस तक उनका साथ देंगे. उन्होंने कहा कि अगर किसी को उनसे या अभिषेक से कुछ कहना है तो वे सह लेंगे. लेकिन अगर घर की महिलाओं को लेकर गलत और लापरवाह बातें लिखी जाएंगी तो वे इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे. बता दें, शादी के कुछ साल बाद 2011 में उनकी बेटी आराध्या का जन्म हुआ था.