26 लाख की कमाई, फिर भी कंगाल! पति ने क्यों कहा, ‘पत्नी की वजह से इस हालत में हूं’, जानें…

VIral News: शादी और प्रेम का रिश्ता भरोसे और सुरक्षा पर टिका होता है, जहां इंसान अपने जीवनसाथी के साथ हर खुशी और दुख साझा करता है. लेकिन जब यही रिश्ता दूरी और दर्द का कारण बनने लगे तो हालात और भी मुश्किल हो जाते हैं. गुरुग्राम के एक व्यक्ति के साथ भी ऐसा ही हुआ.

हाल ही में ह्यूमन्स ऑफ प्रेग्नेंसी (Humans of Pregnancy) नामक एक पेज पर एक भारतीय पुरुष ने अपनी दुविधा साझा किया. उसने बताया कि उसकी सालाना कमाई 26 लाख रुपए है, लेकिन वह बचत लगभग नहीं कर पा रहा. उसके मुताबिक, इसकी सबसे बड़ी वजह है कि उसकी पत्नी पैसे नहीं कमाती. इस गुमनाम व्यक्ति ने पोस्ट का शीर्षक लिखा, “मैं आर्थिक रूप से परेशान हूं, काश मेरी पत्नी के सपने होते” (I’m financially burdened, I wish my wife was ambitious). यहां ‘सपनों’ से उसका मतलब था कमाई करना, कॉर्पोरेट जगत में आगे बढ़ना या अपना बिजनेस शुरू करना. पत्नी के शायद ऐसे कोई सपने नहीं थे.

अच्छी सैलरी, लेकिन बचत बेहद कम

उस शख्स ने बताया कि उसकी सालाना आय 26 लाख रुपए है (करीब 2.16 लाख रुपए महीना), लेकिन सीटीसी से कटौती के बाद हाथ में केवल 1.75 लाख रुपए आते हैं. वह कहता है कि “भले ही सैलरी कागज पर बड़ी लगे, पर खर्चों के बाद कुछ नहीं बचता., आमदनी अठन्नी, खर्चा रुपैया.”

बढ़ते खर्चों ने बढ़ाई परेशानी

गुरुग्राम के सेक्टर-56 में पत्नी और बेटी के साथ रहने वाले इस व्यक्ति ने बताया कि हर महीने 40,000 रुपए किराए पर, 30,000 रुपए राशन पर, 16,000 रुपए गाड़ी की ईएमआई पर खर्च होते हैं. इसके अलावा रांची में रह रहे माता-पिता को 20,000 रुपए भेजने पड़ते हैं और बेटी की पढ़ाई व जरूरतों पर करीब 50,000 रुपए. वह लिखता है, “ऐसा लगता है कि मेरे पास सांस लेने की भी जगह नहीं बची. सिर्फ 15,000 रुपए बचेंगे तो मैं सेविंग्स कैसे करूंगा.” उसकी परेशानी सिर्फ खर्चों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सोच भी खाए जा रही है कि अगर पत्नी कोई काम कर रही होती तो स्थिति बेहतर हो सकती थी.

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.