गैर मर्दों के साथ सोने का बनाता था दबाव, पत्नी ने जो किया वो हिला देगा

यूपी के बाराबंकी में किसान राजमल यादव हत्याकांड का खुलासा हो गया है। पति राजमल दूसरे व्यक्तियों के साथ सोने और संबंध बनाने के लिए पत्नी पर दबाव बनता था। इससे परेशान पत्नी ने किशोर बेटे के साथ मिलकर पति की गला दबा कर हत्या कर दी। पुलिस ने तीन दिन पहले मीरनगर में राजमल यादव की हत्या का खुलासा करते हुए गुरुवार को आरोपी पत्नी को जेल भेज दिया, जबकि किशोर पुलिस संरक्षण में है।

मीरनगर गांव में 17 नवम्बर की रात गांव का राजमल यादव घर से शौच के लिए निकला था। सुबह मीरनगर के बाहर एक बाग में उसका शव पड़ा मिला। गर्दन पर नाखून व चोटों के गहरे निशान मौजूद थे। 18 नवम्बर को मृतक के भाई लाल जी की तहरीर पर अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज हुआ था। गांव में उठ रही आवाजों के कारण घटना के बाद से ही मृतक की पत्नी संदेह के घेरे में थी। घटना के खुलासे के लिए एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने कोतवाली पुलिस के साथ स्वाट सर्विलांस की टीम गठित की थी। मैनुअल इंटेलिजेंस व डिजिटल डेटा का सहारा लिया गया। इस दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर पुलिस ने मृतक की पत्नी सियावती (42) व उसके नाबालिग पुत्र को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की तो दोनों टूट गए। 20 नवम्बर को सियावती के कबूलनामे ने सभी को हैरान कर दिया।

22 साल पहले हुई थी शादी उसने बताया कि 22 वर्ष पूर्व उसकी शादी राजमल से हुई। दोनों के एक पुत्री व एक पुत्र है। राजमल शराब का आदी था। नशे में वह परिवार के साथ मारपीट करता था। सियावती पर दूसरे लोगों के साथ सम्बन्ध बनाने के लिए दबाव बनाता था। इसी को लेकर 16 नवम्बर को भी उसने सियावती से गालीगलौज की थी। क्षुब्ध होकर बेटे के साथ पत्नी ने राजमल की हत्या कर पीछा छुड़ाने की योजना तैयार कर ली। जिससे उसने बेटे के साथ मिल कर पति की हत्या कर दी थी।