Karnataka CM: बिहार में महागठबंधन की हार के बाद कर्नाटक कांग्रेस में सीएम कुर्सी को लेकर सियासी खींचतान नजर आ रही है. क्योंकि, कर्नाटक के विधायकों का एक गुट दिल्ली में हाईकमान से मिलने पहुंचा है, जिसके लेकर अटकलों का दौर जारी है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार विधायकों का दल कांग्रेस हाईकमान से मिलकर कर्नाटक में सीएम बदलने की मांग कर रहे हैं. क्योंकि, बिहार हार के बाद वो प्रेशर ग्रुप के तौर पर अपनी मांग हाईकमान से पूरी करवा सकते हैं. लेकिन कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके. शिवकुमार का कहना है कि कर्नाटक कैबिनेट में फेरबदल हो सकता है इसलिए सभी विधायक मंत्री बनने की इच्छा लेकर हाईकमान के सामने खुद की पैरवी कर रहे हैं.
क्या बोले शिवकुमार?
कर्नाटक में सीएम पद को लेकर चल रही अटकलों को लेकर डिप्टी CM डीके शिवकुमार ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा ‘ग्रुप बनाना मेरे खून में नहीं है, सभी 140 विधायक मेरे विधायक हैं और सीएम ने तय किया कि वह कैबिनेट में फेरबदल करेंगे. इसलिए, वे सभी मंत्री बनने में दिलचस्पी रखते हैं. यह स्वाभाविक है कि वे दिल्ली जाकर नेताओं से मिलेंगे’. डिप्टी सीएम ने यह भी कहा ‘विधायकों को मैं क्या कह सकता हूं, उन्हें पूरा अधिकार है और मैं किसी को दिल्ली नहीं ले गया. उनमें से कुछ लोग खड़गे साहब से मिले और वो CM से भी मिले है, क्या गलत है?. यह उनकी जिंदगी है, किसी ने उन्हें बुलाया नहीं है बल्कि वे अपनी मर्ज़ी से जा रहे हैं और अपना चेहरा दिखा रहे हैं. क्योंकि, वे अपनी मौजूदगी दिखाना चाहते थे कि वे सबसे आगे हैं, काम कर सकते हैं और उन्हें जिम्मेदारी चाहिए’.
सीएम का दावा
कर्नाटक विधायकों की तरफ से दिल्ली जाकर हाईकमान से मिलने की चर्चाओं पर सीएम सिद्धारमैया का भी बयान सामने आया है. सीएम ने कहा कि कैबिनेट में सारे फेरबदल हाईकमान करता है, क्या उन्होंने कुछ कहा?. सीएम ने यह भी कहा कि शिव कुमार और मुझे भी यह सुनना होगा कि हाईकमान क्या कहता है. इसके बाद सीएम सिद्धारमैया ने दावा किया की वो अगला बजट पेश करेंगे और मैं उसे आगे भी जारी रखूंगा, जिसके लिए मैं कल मल्लिकार्जुन खड़गे से मिलूंगा. उधर विधायकों की पार्टी चीफ मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात पर कर्नाटक के डिप्टी CM डीके शिवकुमार ने कहा कि उनके डिनर के बारे में पता नहीं है. डिप्टी सीएम ने कहा कि सभी 140 विधायक मंत्री और सीएम बनने योग्य हैं लेकिन सिद्धारमैया ने कहा कि वह 5 साल का कार्यकाल पूरा करेंगे, जिसके लिए मैं उनको शुभकामनाएं देता हूं और हम सब उनके साथ मिलकर काम करेंगे.