मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश में मुरादाबाद के करुला मोहल्ले में शुक्रवार को घटी एक घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया। यहां एक महिला ने अचानक अपने 15 दिन के नवजात बेटे को फ्रिजर में डाल दिया। ठंडे तापमान में बच्चा जोर-जोर से रोने लगा तो घरवालों को भनक लगी। आवाज के सहारे परिवारजन दौड़े और बच्चे को तुरंत बाहर निकाला। अगर कुछ देर की देरी हो जाती तो मासूम की जान भी जा सकती थी।
जांच में पता चला कि यह हादसा किसी अंधविश्वास या लापरवाही का नतीजा नहीं था, बल्कि महिला पोस्ट पार्टम साइकोसिस नामक गंभीर मानसिक रोग से पीड़ित है। इस बीमारी में प्रसव के बाद महिला वास्तविकता से संपर्क खो बैठती है और कई बार अपने बच्चे या खुद को नुकसान पहुंचाने तक की कोशिश कर बैठती है।
इलाज जारी
अगर परिवारजन ने बच्चे की रोने की आवाज न सुनी होती तो यह घटना दुखद अंत में बदल सकती थी। फिलहाल नवजात सुरक्षित है। वहीं परिजन अब महिला को डॉक्टर के यहां इलाज करवा रहे।