मां-बेटी को एक ही शख्स से हुआ इश्क, रची ऐसी साजिश घूम गयी पुलिस…

इस खबर को शेयर करें

पटना : एक माह पूर्व अर्जुन मांझी उर्फ बराती मांझी की गला दबाकर हत्या करने के बाद बदमाशों ने शव नदी में फेंक दिया था। मामले का सोमवार को गौरीचक थाने की पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने हत्या में शामिल अर्जुन की पत्नी, बेटी और दोनों के प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में तीनों ने पुलिस के समक्ष हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। मां और बेटी को एक ही आदमी पसंद था। पति ने जब इसका विरोध किया तो प्रेमी से दोनों ने हत्या करा दी। गौरीचक थाना के रघुरामपुर में एक माह पूर्व हुई अर्जुन मांझी उर्फ बराती मांझी की हत्या कर दी गई थी। छानबीन में पता चला कि उसकी हत्या पत्नी व बेटी ने मिलकर अपने प्रेमी के साथ कर शव को नदी में फेंक डाला है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर फरार मां-बेटी की तलाश कर रही थी। पुलिस ने नौबतपुर से अर्जुन मांझी की पत्नी राजमणि देवी और बेटी पूनम कुमारी को गिरफ्तार कर पूछताछ की।

थानाध्यक्ष लालमुनि दुबे ने बताया कि गांव के शिदेश्वर गोप से अर्जुन की पत्नी और बेटी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसकी जानकारी अर्जुन मांझी को हुई तो उसने विरोध किया। आक्रोशित अर्जुन ने पत्नी-बेटी की पिटाई भी की थी। इस बात से नाराज पत्नी-बेटी ने अर्जुन की हत्या करने की साजिश प्रेमी के साथ मिलकर रची। हत्या के लिए मां-बेटी ने शिदेश्वर को भी साथ कर लिया। पुलिस के समक्ष आरोपितों ने बताया कि अर्जुन जब रात में खाना खाकर सो गया तब मां बेटी ने सिदेश्वर को घर में बुलाया और तीनों ने गला दबाकर उसकी हत्याकर दी। राते में शव को भारी पत्थर से बांधकर नदी में डाल दिया। पुलिस ने सिदेश्वर को जय प्रकाश नगर से गिरफ्तार कर लिया। अर्जुन की पत्नी-बेटी की गिरफ्तारी की जानकारी मिलने पर रघुरामपुर के सैकड़ों महिला-पुरुष गौरीचक थाना पर जमा हो गए। ग्रामीण हत्यारों को कड़ी सजा देने की मांग कर रहे थे। काफी मशक्कत के बाद पुलिस वाहन में बैठाकर पुलिस टीम ने तीनों आरोपितों को जेल ले गई।