PUBG खेलते-खेलते फेजुल से हुआ प्यार, हर्षदा से बनी जीनत फातिमा, अब वेंटीलेटर पर!

इस खबर को शेयर करें

Moradabad News: मुरादाबाद से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसे सुन आप हैरत में पड़ जाएंगे। दरअसल, एक युवती की युवक से साथ Pubg गेम खेलते-खेलते दोस्ती प्यार में बदल गई। महाराष्ट्र की हर्षदा मिश्र की शादी 28 मार्च 2022 को मुरादाबाद के थाना गल शहीद निवासी मोहम्मद फेजुल से मुस्लिम रीति रिवाज से हो गई। अब हरदा मिश्र जीनत बन गई। बिगत दिनों अचानक लड़की की मां माधुरी मिश्रा के पास उन के दामाद मोहम्मद फेजूल फोन करके कहता है कि आपकी बेटी ने फांसी लगा ली है। लेकिन आप परेशान न हो अब लड़की ठीक है।

महाराष्ट्र से मुरादाबाद पहुंती युवती
ऐसा सुन माधुरी मिश्रा महाराष्ट्र से मुरादाबाद पहुंची। उन्होनें बताया कि बेटी की हालत गंभीर है वह कोमा जैसी स्थिति में है। उसे वेंटीलेटर पर रखा गया है। वहीं पुलिस के संज्ञान में आने पर थाना गल शहीद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। दरअसल, पहले PUBG गेम खेलते-खेलते दोस्ती, फिर प्यार और साथ जीने मरने की कसमें खाने के बीच दोनों का प्यार परवान चढ़ा और 22 मार्च को शादी हो गई। साल 2022 में हर्षदा मिश्रा की दोस्ती PUBG खेलते वक्त मोहम्मद फेजुल से हो गई। हर्षदा महाराष्ट्र के घाट कूपर बस्ती की रहने वाली है। जबकि मोहम्मद फेजुल मुरादाबाद के थाना गलशहीद इलाके का रहने वाला है।

पीड़िता की मां ने क्या बताया ?
हर्षदा की मां माधुरी मिश्रा के मुताबिक मैं महाराष्ट्र के घाट कूपर बस्ती की रहने वाली हूं। बेटी की शादी पहले ही हो चुकी है। कुछ समय बाद उनकी बेटी को डाइवोर्स हो गया। वह निजी कंपनी में काम करती थी। PUBG पर दोनो की बातें होने लगी। मैनें काफी समझाने की कोशिश की। लेकिन, वह नहीं मानी और घर छोड़कर फेजुल के साथ मुरादाबाद आ गई।

माधुरी के अनुसार मोहम्मद फेजुल उनकी बेटी हर्षद को 26 मार्च को महाराष्ट्र से मुरादाबाद भगा लाया था। जबकि 28 मार्च 2022 को उसने निकाह/शादी कर ली थी। उन्होंने बताया की मोहम्मद का कॉल आया और कहा कि हर्षदा ने फांसी लगा ली है। ये घटना चार दिन पहले की है। जिसके बाद माधुरी अपनी बेटी से मिलने महाराष्ट्र से मुरादाबाद आ गई। जहां उन्होंने देखा की उनकी बेटी अस्पताल में भर्ती है। उनकी हालत बहुत नाजुक बनी हुई है।

उनके मुताबिक डॉक्टर ने बताया की बेटी की हालत ठीक नहीं है। आप चाहो तो उसे जिंदा या फिर मरने के बाद ले जा सकते हो। इस मामले में एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया का कहा की थाना गलशहीद में महिला द्वारा हत्या का प्रयास किया गया है। मामला दर्ज कर विवेचना की जा रही है। वहीं मां का कहना है कि मोहम्मद फेजुल ने उनकी बिटिया का धर्म परिवर्तन कर निकाह करने के बाद उसका नाम हर्षद से जीनत फातिमा कर दिया है।