पॉपुलर TV स्टार, दूसरे शहर में छुपा रखे थे बीवी-बच्चे, मुंबई में एक्ट्रेस संग था लिव-इन में

पॉपुलर प्राइवेट डिटेक्टिव तान्या पुरी ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू ने सनसनी मचा दी है। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी के कई सितारों के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर से लेकर अन्य कई गहरे राज का खुलासा किया है। उन्होंने एक टीवी एक्टर के बारे में बताया, जो दूसरे शहर में बीवी-बच्चे छोड़कर मुंबई में किसी एक्ट्रेस संग लिव-इन में रह रहा है। तान्या ने इस एक्टर का नाम नहीं बताया, पर यह जरूर बताया कि इसने दूसरे शहर में अपने परिवार को छुपाकर रखा।

तान्या पुरी ने हाल ही सिद्धार्थ कनन को दिए एक इंटरव्यू में एक पॉपुलर टीवी एक्टर की कहानी सुनाई, जिसकी पत्नी और बच्चा दूसरे शहर में रहते थे। उस छोटे से शहर में उसकी अपनी एक अलग पहचान थी। वहीं, मुंबई में वह एक पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस के साथ लिव-इन में रह रहा था। जब एक्ट्रेस को इस बारे में पता चला, तो उसने तुरंत ही उस एक्टर को छोड़ दिया क्योंकि उस समय उनका बहुत कुछ दांव पर लगा था। इसी इंटरव्यू में तान्या ने बताया कि एक बॉलीवुड एक्ट्रेस एस्कॉर्ट सर्विसेज देती है और अलग-अलग शहर जाकर पैसे कमाती है।

टीवी एक्टर की पार्टनर को हुआ शक, डिटेक्टिव की मदद से खुला ये राज
तान्या पुरी के मुताबिक, उस टीवी एक्ट्रेस को शक हुआ था कि उसके पार्टनर का किसी और के साथ अफेयर है। तब उसने डिटेक्टिव एजेंसी को अप्रोच किया। तान्या ने बताया, ‘एजेंसी ने जांच की तो पता चला कि उस एक्टर की पहले शादी हो चुकी थी। उसका एक बच्चा था और पत्नी दूसरे शहर में रहती थी। वह 90 के दशक में एक पॉपुलर टीवी एक्टर था और उसने एक बहुत ही पॉपुलर टीवी शो में भी काम किया था। पत्नी को इस बारे में कुछ पता नहीं था।’

पत्नी और बच्चे दूसरे शहर में रहते थे, एक्ट्रेस को मुंहबोली पत्नी बना रखा था
तान्या ने आगे बताया, ‘उसकी पत्नी और एक बड़ा बच्चा दूसरे शहर में रहते थे। वह उनसे रोजाना मिलने जाता था। वह उनकी आर्थिक मदद करता था। और इसके लिए वह अपनी मौजूदा पत्नी (टीवी एक्ट्रेस) से पैसे लेता था।’ तान्या ने बताया कि उस एक्टर ने पहली पत्नी को न तो तलाक दिया था और ना ही शादी रजिस्टर करवाई थी। तान्या पुरी बोलीं, ‘दूसरी वाली टेक्नीकली पत्नी नहीं थी, लेकिन उन्होंने एक मंदिर में एक-दूसरे से वादा किया था कि हम साथ रहेंगे। उन्होंने पब्लिकली कहा था कि हम शादी जैसी संस्था में विश्वास नहीं रखते। वो काफी लंबे समय तक साथ रहे। और वे एक शादीशुदा कपल की तरह साथ रहे।’

एक्टर की पत्नी को पता था पति का है अफेयर
जब तान्या पुरी से पूछा गया कि क्या उस एक्टर की पहली पत्नी को मुंबई में उसके अफेयर के बारे में पता था, तो उन्होंने बताया कि उन्हें उसकी हरकतों की पूरी जानकारी थी। वह बोलीं, ‘वह एक बहुत ही सिंपल बैकग्राउंड से थी और एक स्कूल में सिंपल टीचर थी। वो एक बहुत छोटे शहर में रहते थे। वहां के लोगों को यह भी नहीं पता था कि वह एक टीवी एक्टर है। वह उस शहर में एक अलग नाम का इस्तेमाल कर रहे थे।’

एक्टर का भांडाफोड़ हुआ तो मुंहबोली पत्नी ने उसे छोड़ दिया
‘मुहबोली पत्नी’ यानी मौजूदा पार्टनर ने यह पता चलने के बाद क्या किया, तो तान्या पुरी ने बताया कि उन्होंने तुरंत उसे छोड़ दिया। वह बोलीं, ‘सार्वजनिक रूप से उनका बहुत कुछ दांव पर लगा था। अगर वह उनके साथ रहतीं, तो उन्हें बहुत अपमान सहना पड़ता। उन्होंने अपने आत्मसम्मान के लिए उन्हें छोड़ दिया।’