तीन बच्चों की मां प्रीति अपने प्रेमी दिलीप से हो गई प्रेग्नेंट, फिर…

Preeti, a mother of three, became pregnant with her boyfriend Dilip, then...
Preeti, a mother of three, became pregnant with her boyfriend Dilip, then...

उत्तर प्रदेश से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है जिसने सभी को झकझोर कर रख दिया है.यहां एक शादीशुदा प्रीति नाम की महिला की हत्या करके शव को खेत में फेंक दिया गया. इतना ही नहीं उसके साथ 2 साल का दूधमुहा बच्चा भी रोते बिलखते हुए पुलिस को मिला जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस भी हैरान थी कि इस तरह की घटना में आखिर कौन शामिल हो सकता है? लेकिन जब पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी खंगाले तो मामले का पर्दाफाश हुआ.

पुलिस ने महज कुछ ही घंटों में खुलासा करते हुए आरोपी दिलीप कुमार अग्रहरी को अरेस्ट किया है और उसके पास से आला कत्ल भी बरामद कर लिया है. इस हत्याकांड को प्रेम प्रसंग में अंजाम दिया गया. मृतिका शादीशुदा थी. उसके तीन बच्चे हैं. फिर भी प्रीति का दिलीप अग्रहरी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था. मृतिका प्रीति के पेट में अपने प्रेमी दिलीप का बच्चा भी पल रहा था जिसको लेकर इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया.

दरअसल बीते 20 नवंबर को रुधौली थाना क्षेत्र में एक महिला का शव मिला था. महिला को धारदार हथियार से मारकर मौत के घाट उतारा गया था. शव के पास महिला का बच्चा भी मिला था जिसको पुलिस ने अपनी कस्टडी में लिया. महिला की पहचान आधार से हुई जो कि सिद्धार्थ नगर जिले के बासी की रहने वाली थी. कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए पुलिस ने मृतिका के पति से संपर्क किया. पुलिस की सर्विलांस फॉरेंसिक क्राइम ब्रांच की टीम ने जब घटना की जांच शुरू की तो आसपास के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हत्यारोपी की पहचान की गई. पुलिस ने अभियुक्त दिलीप अग्रहरी को बासी के आमी नदी के पुल से अरेस्ट किया. पूछताछ में उसने कई चौंकाने वाले खुलासे किए. उसने बताया कि उसका मृतका के साथ काफी लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था. महिला की शादी हो चुकी थी. उसके पास तीन बच्चे भी थे.

इसी दौरान प्रीति अपने प्रेमी से गर्भवती हो गई जिसके बाद उसकी प्रेमिका लगातार घर से भागने का दबाव बना रही थी.बताया जा रहा है कि जब पानी सर से ऊपर हो गया तो प्रेमी दिलीप ने प्रीति को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया. दिलीप ने प्रीति को घर से भगाने के बहाने बस्ती बुलाया. मृतिका प्रीति अपने बेटे के साथ आई. उसके बाद उसने अपनी प्रेमिका को मौत के घाट उतार दिया.

घटना को छुपाने के लिए शराब की बोतल, पानी की बोतल यह सब उसके पास रख दी और उसके कपड़े भी फाड़ दिए ताकि पुलिस इस घटना को बलात्कार और मर्डर समझे. सबसे ज्यादा हैरानी वाली बात यह है कि प्रेमी ने महिला के दूधमुहा बच्चे के ऊपर भी तरस नहीं खाया और बच्चे को मौकाए वारदात पर छोड़कर चलता बना. बच्चे को किसी राहगीर ने देखा और पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दो साल के बच्चे को अपने साथ ले गई. फिलहाल मृतिका प्रीति की सास ने रुदौली पुलिस में शिकायत कर मुकदमा दर्ज करवाया जिसके बाद आरोपी की गिरफ्तारी कर ली गई है. आरोपी गिरफ्तार हो गया है.