आगरा पुलिस ने ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है, जिसकी महिला अपनी खूबसूरती के जाल में पुरुषों को फंसाती है। इसके बाद होटल के कमरे में बुलाती है। वहां पहले से ही सीक्रेट कैमरा लगा दिया जाता है। इसके बाद अश्लील वीडियो तैयार करते हैं। इसके बाद ब्लैकमेलिंग का खेल शुरू होता है।
प्रेमजाल में फंसा कर ब्लैकमेलिंग करने वाले गैंग के दो सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पहले बातों में फंसाने के बाद महिला होटल में बुलाकर संबंध बनाती थी। स्पाई कैमरे से वीडियो बनाने के बाद साथी युवक रियाज पुलिसकर्मी बनकर डराता था।
महिला तीन व्यक्तियों से ठगी करने के बाद चौथे की शिकायत करने डीसीपी सिटी के पास पहुंची थी। इसके बाद थाना पुलिस को जांच में महिला के मोबाइल से थर्डआई कैमरा और कई लोगों के अश्लील वीडियो मिले। महिला ने शिकायत भी फर्जी नाम से की थी। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया है। उनके तीन अन्य साथियों को पुलिस तलाश की जा रही है।