बिना Admit Card एग्जाम सेंटर पहुंचा छात्र! ब्लिंकिट ने की मदद, जानें कैसे हुई एंट्री?

Viral Video: छात्र एग्जाम से समय जल्दबाजी में रहते हैं. जब तक एग्जाम सेंटर पहुंच नहीं पाते तब तक चैन की सांस नहीं लेते हैं. इस जल्दबाजी में कभी पेन छूट जाता है तो कई बार एडमिट कार्ड ही छूट जाता है. ऐसा इस छात्र के साथ हुआ एग्जाम सेंटर पहुंचकर याद आया एडमिट कार्ड तो ब्लिंकिट सी ली मदद, फिर भी शिकायत कर गया स्टूडेंट. चलिए वीडियो देखते हैं.

कैसे हुई एंट्री?
इंटरनेट पर वायरल हो रही वीडियो में दिखता है कि एक छात्र बिना एडमिट कार्ड के एग्जाम देने पहुंच जाता है और फिर ब्लिंकिट से एडमिट कार्ड मंगवाता है. छात्र कहता है, “मैं एडमिट कार्ड भूल गया था आज और मैंने ब्लिंकिट से मंगवाया है मुझे ब्लिंकिट पर पूरा भरोसा है.” इसके बाद वो ब्लिंकिट की पैकेट खोलते हुए कहता है, “मुझे लगा इतना बड़ा पैकेट है तो अच्छा ही आया होगा, लेकिन ये कार्ड आया है और इसमें मेरा रोल नंबर भी नहीं दिख रहा. वो तो स्कूल वाले अच्छे थे जो एंट्री दे दी, वरना आज तो फेल थे.” दरअसल, ब्लिंकिट की ओर से जो एडमिट कार्ड आया वो इतना छोटा था कि उसपर रोल नंबर भी साफ नहीं चमक रहा था. ऐसे में ब्लिंकिट ने मदद तो कि लेकिन ये कैसे मदद जिसमें रोल नंबर ही नहीं दिख रहा है. हालांकि छात्र ने आराम से एग्जाम दिया. अब छात्र का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.