Nifty Record High: भारतीय शेयर बाजार के बेंचमार्क इंडेक्स Nifty ने शुक्रवार 2 जनवरी, 2026 को इतिहास रच दिया। इंडेक्स करीब 200 अंकों की तेजी के साथ 26,340 की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा और पहली बार नए ऑल-टाइम हाई 26,328.55 पर क्लोज हुआ। दिनभर की ट्रेडिंग में खरीदारी का दायरा व्यापक रहा, जिससे यह साफ संकेत मिला कि बाजार में सिर्फ चुनिंदा नहीं, बल्कि सेक्टर-वाइड भागीदारी दिख रही है। निफ्टी की मजबूती का सबसे बड़ा कारण PSU, मेटल और पावर शेयरों में आई आक्रामक खरीदारी रही। निवेशकों ने कैपेक्स, वैल्यू अनलॉकिंग और डिफेंसिव अर्निंग विजिबिलिटी जैसे फैक्टर्स को ध्यान में रखते हुए पोजिशन बनाई।
निफ्टी की ओपनिंग 26,155.10 पर हुई। इसके बाद 26,118.40 के इंट्रा डे लो और 26,340.00 के इंट्रा डे हाई तक मूव करते हुए दिन के आखिर में 0.70% तेजी के साथ 182 अंक चढ़कर 26,328 . 55 अंक के ऑल टाइम हाई पर क्लोज हुआ। इस दौरान कोल इंडिया 7 फीसदी से ज्यादा तेजी के साथ टॉप गेनर स्टॉक रहा। वहीं, ITC 3.78 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर स्टॉक रहा।
सेंसेक्स भी रिकॉर्ड ट्रैक पर
निफ्टी के साथ-साथ BSE Sensex ने भी मजबूती दिखाई और रिकॉर्ड जोन में ट्रेड करता नजर आया। हैवीवेट शेयरों में लगातार खरीदारी के चलते सेंसेक्स ने ऊंचे स्तरों पर खुद को बनाए रखा। पावर, मेटल और चुनिंदा फाइनेंशियल स्टॉक्स ने इंडेक्स को मजबूत सपोर्ट दिया। सेंसेक्स की चाल यह संकेत दे रही है कि बड़े निवेशक अभी भी भारत की ग्रोथ स्टोरी पर भरोसा जता रहे हैं, खासकर इंफ्रा और सरकारी कंपनियों से जुड़े सेक्टर्स में। हालांकि, सेंसेक्स फिलहाल अपने ऑल टाइम हाई से 397.01 अंक दूर है। शुक्रवार को सेंसेक्स 85,259.36 अंक पर ओपन हुआ। इसके बाद 85,068.88 के इंट्रा डे लो और 85,812.27 अंंक के इंट्रा डे हाई तक पहुंचा। दिन के आखिर में 0.67% तेजी के साथ 573.41 अंक चढ़कर 85,762.01 अंक पर बंद हुआ।