पत्नी के लिए खुद तलाशा आशिक, रात में छोड़ आता था…खुलासे से पुलिस ने भी पकडा सिर

The lover himself searched for his wife, he used to leave her at night...the police also got puzzled by the revelation
The lover himself searched for his wife, he used to leave her at night...the police also got puzzled by the revelation

महराजगंज: उत्तर प्रदेश के महराजगंज में मेरठ की मुस्कान जैसा कांड सामने आने से चर्चा का बाजार गरम है। यहां एक शादीशुदा महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मौत की नींद सुला दिया। शराब के नशे में पति का हाथ-पैर बांधकर गला घोंटने वाली महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की बॉडी को काफी दूर एक जगह सड़क किनारे फेक दिया, जिससे कि मामला ऐक्सिडेंट का लगे। पुलिस को दिए इकबालिया बयान में पत्नी ने चौंकाने वाली बातें बताई है, जिसे सुनकर बात किसी के गले से नीचे नहीं उतर रही है।

पति को प्रेमी के साथ मिलकर मारने वाली नेहा ने पति पर संगीन आरोप लगाए। नेहा ने कहा कि वह प्रेमी जितेंद्र को जानती नहीं थी। दोनों का संपर्क खुद पति नागेश्वर ने कराया था। महिला ने कहा कि पति उसे जबर्दस्ती जितेंद्र से बात करने को कहते और ऐसा नहीं करने पर मारपीट किया करते थे। इतना ही नहीं पति खुद रात में उसे ले जाकर जितेंद्र के पास छोड़ आते और सुबह वापस लिवा जाते। यह सिलसिला करीब एक साल तक चला और फिर पति ने नेहा को छोड़ दिया।

ना तो तलाक और ना ही अपना रहा था पति
आरोपी महिला नेहा ने बताया कि जब वह महराजगंज में अलग किराए का कमरा लेकर रहने लगी तो वहां भी नागेश्वर आकर मारपीट किया करता था। उसने बताया कि इस दौरान प्रेमी जितेंद्र से करीबी बढ़ गई और दोनों ने शादी करने की कसम खा ली। लेकिन पति नागेश्वर ना तो अपना रहे थे और ना ही तलाक दे रहे थे। इससे तंग आकर महिला ने पति को रास्ते से हटाने की साजिश रची।

बता दें कि महराजगंज जिले से रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक पत्नी ने अपने प्रेमी संग मिलकर पति को मौत के घाट उतार दिया। पत्नी ने पहले पति को शराब पिलाई, जब पति नशे में सो गया तो फिर मौका पाकर उसके हाथ-पांव कसकर बांध दिए। इसके बाद वह उसके सीने पर बैठ गई और प्रेमी के साथ गला दबाकर उसकी निर्मम हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी प्रेमी-प्रेमिका ने शव को नहलाकर नए कपड़े पहनाए और साजिश के तहत लाश को बाइक पर रखकर 25 किलोमीटर दूर सड़क किनारे फेंक आए, ताकि यह मौत सड़क हादसा लगे।

काफी दूर रोड किनारे फेक गए लाश
मृतक की पहचान 26 वर्षीय नागेश्वर रौनियार निवासी राजाबारी, थाना ठूठीबारी के रूप में हुई। उसकी लाश निचलौल-सेंदुरिया रोड पर दमकी गांव के पास सड़क किनारे मिली। नागेश्वर के पिता ने सीधे-सीधे आरोप लगाया कि उनकी बहू नेहा रौनियार (21) और उसके प्रेमी जितेंद्र(20) ने बेटे की हत्या की है। पुलिस जांच में भी यही सच सामने आया। पूछताछ में दोनों ने कबूल कर लिया कि उन्होंने मिलकर पति की हत्या की और शव को सड़क हादसा दिखाने के लिए दूर ले जाकर फेंका।

पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार, जुर्म भी कबूला
SP सोमेंद्र मीणा ने बताया कि मृतक नागेश्वर के पिता की तहरीर पर आरोपी नेहा और प्रेमी जितेंद्र के खिलाफ हत्या और अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया था। दोनों आरोपियों को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में उन्होंने हत्या की पूरी कहानी स्वीकार कर ली है। नागेश्वर और नेहा का 5 साल का एक बेटा भी है, जो अभी दादा के पास है।