सिया ने उंगली दिखाई तो उसे गंदा क्यों माना गया? मिडिल फिंगर क्यों बदनाम

Middle Finger Gesture: पुणे में शादी से पहले मंगेतर केतन अग्रवाल की मौत के मामले में घिर चुकीं सिया गोयल एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई हैं. पुलिस के साथ जांच के लिए घर से जाते समय सिया ने सामने खड़े मीडियाकर्मियों के कैमरे की तरफ हाथ के बीच की उंगली यानी मिडिल फिंगर का इशारा करते हुए दिखाई दीं. यह वीडियो वायरल होने के बाद वह फिर से पब्लिक के निशाने पर आ गईं. हालांकि उनके पिता ने घटना के बाद सफाई देते हुए कहा है कि उंगली में गाड़ी में बैठते समय उंगली में चोट लगने की वजह से सिया ने ऐसे कर रखा था. इसके बीच मिडिल फिंगर चर्चा में आ गया है.

हाथ की पांच उंगलियों में से सबसे बीच की मध्यमा उंगली को ही मिडिल फिंगर कहते हैं. अब चाहे सिया गोयल का मामला हो या फिर सपने वर्सेज एवरीवन सीरीज में मेन कैरेक्टर जिम्मी का अपने मामा के घर के सामने घर बनवाकर उस पर बड़ा सा मिडिल फिंगर लगवाना. खेल के मैदान पर प्लेयर्स का गुस्से में उंगली का ऐसा सिंबल बनाना हो या किसी फिल्म में ऐक्टर का इशारा करना. मिडिल फिंगर को बुरा क्यों माना जाता है? इसको गलत हावभाव क्यों माना जाता है, जो अश्लील कैटिगरी में आता है.

मिडिल फिंगर दिखाने को इशारे की भाषा में ‘भाड़ में जाओ’ कहने के जैसा माना जाता है. इसे आमतौर पर अपमानित करना माना जाता है. यह तो सच है कि किसी को भी मिडिल फिंगर दिखाना एक भद्दा, गंदा और अपमानजनक इशारा माना जाता है. अंग्रेजी में इसे फ्लिपिंग द बर्ड या फ्लिपिंग ऑफ भी कहा जाता है. इसका मतलब किसी को उंगली दिखाना होता है.

वेस्टर्न कल्चर में इस इशारे को अश्लील माना जाता है लेकिन देखकर ऐसा लगता है कि विदेशी लोग बात-बात में लोगों को मिडिल फिंगर दिखाते रहते हैं. मीडिया की रिपोर्ट कहती है कि यूनान में अरिस्टोफेन्स नाम का एक मशहूर हास्य नाटककार हुआ करता था. उन्होंने द क्लाउड्स नामक ड्रामे में मिडिल फिंगर इशारे का इस्तेमाल किया था. इस नाटक में भी इस उंगली का इस्तेमाल किसी को नीचा दिखाने के लिए ही किया गया था.

प्राचीन काल में रोमन लोग बीच वाली उंगली की इस मुद्रा को पुरुषों के मेल ऑर्गन यानी पेनिस के संकेत के तौर पर भी इस्तेमाल किया करते थे. ऐसा भी कहा जाता है कि रोमन साम्राज्य में खराब राजा हुआ करता था, जो अपनी प्रजा को अपमानित करने के लिए इशारा करता था. उन्हें बीच वाली उंगली को किस करने के लिए मजबूर किया करता था. इस वजह से ही वहां के लोग मिडिल फिंगर को नफरत के भाव से देखा करते थे.

यूनान से लेकर प्राचीन रोम तक में मिडिल फिंगर को इसी भाव से देखा जाता था. अमेरिका से लेकर ब्रिटेन तक जैसे पश्चिमी देशों में मिडिल फिंगर दिखाने को बहुत ही बुरा और आक्रामक माना जाता है. दोस्त यार कभी-कभी इसका इस्तेमाल अनौपचारिक या मजाकिया अंदाज में भी करते हैं लेकिन सार्वजनिक रूप से इसको अशिष्टता ही माना जाता है.

यहा स्पष्ट करना जरूरी है कि हाथ की सभी उंगलियों को दिखाने का तरीका और उसके मतलब भी अलग-अलग होते है. इतना ही नहीं हर देश में उंगलियों के इशारे भी अलग-अलग ही होते हैं. जैसे भारत में हाथ की पहली उंगली उठाने का मतलब कुछ कहने या फिर ध्यान खींचने के लिए इस्तेमाल किया जाता है. वहीं दक्षिण अफ्रीका में भी इसे आक्रामक रुख माना जाता है. लेकिन थाइलैंड में दूसरे को ऐसे उंगली दिखा देना गंभीर अपराध माना जाता है.