Gold Rate: सोने की कीमत में बड़ी तेजी देखी गई है. जो सोना अब तक गिरता जा रहा था,अब उसने वापसी कर ली है. सोने के दाम में बीते एक हफ्ते में 6500 से अधिस चढ़ गया. चांदी की कीमत 17,317 से अधिक चढ़ गए हैं. अमेरिका से मिल रहे संकेतों ने सोने को बल दिया है. अमेरिका के रूख ने सोने की कीमत बढ़ा दी है.
सोना कितना महंगा हुआ, चांदी की कीमत कहां पहुंची है?
इस हफ्ते सोने की कीमत में बड़ी तेजी देखी गई है. सोना हफ्तेभर में 6673 रुपए चढ़कर 1.46 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. 1 जुलाई को 24 कैरेट वाले सोने की कीमत 1,39,434 रुपये प्रति 10 ग्राम पर थी, जो अब 1,46,107 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच चुकी है. तीन दिन में ही सोने ने तेजी के साथ वापसी की. चांदी की बात करें , तो 1 जुलाई को 1 किलो चांदी 2,21,355 रुपये पर थी, वो अब 2,33,354 रुपये प्रति किलो पर पहुंच चुकी है.
क्या है 24 कैरेट से लेकर 18 कैरेट वाले सोने का रेट
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिशएन की वेबसाइट पर जारी रेटलिस्ट के मुताबिक कैरेट से हिसाब से सोने की कीमत कुछ इस तरह से हैं….
24 कैरेट शुद्धता वाला सोना 1,46,107 रुपये प्रति 10 ग्राम.
22 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 1,45,522 रुपये प्रति 10 ग्राम
18 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 1,09,580 रुपये प्रति 10 ग्राम.
साल 2026 में सोने का हाल
इस साल सोना 29 जननरी को ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया था. सोने की कीमत 1.76 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था. चांदी की कीमत 3.86 लाख रुपये के ऑल टाइम हाई पर पहुंच चुकी थी. जैसे ही अमेरिका-ईरान के बीच युद्ध की शुरुआत हुई सोने की कीमत में भारी गिरावट देखने को मिली. सोना 36000 रुपये तक सस्ता हो चुका था. चांदी की कीमत में 1.41 लाख रुपये की गिरावट आ चुकी थी. अब फिर से सोना-चांदी चढ़ने लगा है.
सोने-चांदी में तेजी की क्या है वजह ?
अमेरिका में रोजगार के आंकड़े आ चुके हैं, जो अनुमान के कमजोर है. अमेरिका में बढ़ी बेरोगजारी का मतलब है कि लोगों के खर्च करने की क्षमता घटेगी. यानी महंगाई में बहुत बड़ी तेजी का अनुमान नहीं है. ऐसे में अमेरिका फेडरल रिजर्व की ओर ब्याज दरों में आक्रमक बढ़ोतरी की आशंका कम हो गई है. कमजोर ब्याज दर के अनुमान ने सोने में जोश भर दिया है.ब्याज दर कम होने का मतलब है कि लोगों को ब्याज दरों में बड़ी बढ़ोतरी नहीं होगी. अमेरिकी डॉलर बॉन्ड पर कोई बड़ा मुनाफा नहीं होगा. ऐसे में निवेशक सेफ हेवन के तौर पर सोने का चुनाव कर सकते हैं, जिसने उसकी मांग को बढ़ा दिया है. अमेरिका में ब्याज दर घटने की उम्मीद ने सोने को बल दिया है. इसके अलावा डॉलर और शेयर बाजार की सुस्ती सोने को चढ़ने में मदद कर रही है.