राजस्थान में आज क्लर्क ग्रेड-2 और जूनियर असिस्टेंट की भर्ती परीक्षा है. इस भर्ती परीक्षा में करीब 5.80 लाख उम्मीदवार आज शामिल हो रहे हैं. ये परीक्षा प्रदेश के 38 जिलों में होगी. जो कि कुल दो पालियों में आयोजित की जा रही है. परीक्षा की पहली शिफ्ट सुबह 9:30 बजे से शुरू हो गई है. जो कि दोपहर 12:30 बजे तक चलेगी. जबकि दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शुरू होगी, जो कि शाम 6 बजे तक चलेगी. इस बीच ही अजमेर स्थित ईस्ट प्वाइंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल (इंग्लिश मीडियम) परीक्षा केंद्र पर अव्यवस्था और लापरवाही के आरोप सामने आए हैं. एग्जाम देने आए उम्मीदवारों का कहना है कि बोर्ड की गाइडलाइन के अनुसार सुबह 7:30 बजे से परीक्षा केंद्र में प्रवेश शुरू होना था, लेकिन उन्हें करीब आधे घंटे तक केंद्र के बाहर खड़ा रखा गया.
केंद्र के बाहर बना अफरा-तफरी का माहौल
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह करीब 8 बजे के बाद ही उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश देना शुरू किया गया. इस दौरान बड़ी संख्या में उम्मीदवार बाहर इंतजार करते रहे. जब प्रवेश का समय समाप्त होने में केवल 4 से 5 मिनट बचे रहे, तब केंद्र से जुड़े स्टाफ ने उम्मीदवारों को जल्द से जल्द अंदर जाने के लिए कहा. इससे परीक्षा केंद्र के बाहर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी और असमंजस की स्थिति बन गई.
मौके पर मौजूद उम्मीदवारों और अन्य लोगों ने परीक्षा केंद्र के स्कूल स्टाफ और राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड से जुड़े अधिकारियों से इस देरी का कारण जानने का प्रयास किया. लेकिन किसी भी जिम्मेदार अधिकारी की ओर से संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया. एक महिला स्टाफ सदस्य ने उच्च अधिकारियों से बात करने की बात कहकर अंदर चली गईं, लेकिन देरी के कारणों को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई. बताया जा रहा है कि परीक्षा केंद्र के बाहर और परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग से प्रवेश प्रक्रिया का समय स्पष्ट हो सकता है. यदि रिकॉर्डिंग में यह पुष्टि होती है कि निर्धारित समय के बावजूद अभ्यर्थियों को बिना उचित कारण प्रवेश नहीं दिया गया, तो मामले की जांच की मांग उठ सकती है.
क्या हो सकती है कार्रवाई?
अगर जांच में यह साबित होता है कि परीक्षा केंद्र ने राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन नहीं किया और अभ्यर्थियों को अनावश्यक रूप से प्रवेश से रोका गया, तो जिला प्रशासन और कर्मचारी चयन बोर्ड संबंधित केंद्र अधीक्षक, परीक्षा प्रभारी या जिम्मेदार स्टाफ से स्पष्टीकरण मांग सकते हैं. जांच रिपोर्ट के आधार पर चेतावनी, विभागीय कार्रवाई, भविष्य में परीक्षा केंद्र की मान्यता समाप्त करने जैसी प्रशासनिक कार्रवाई भी की जा सकती है. हालांकि, किसी भी कार्रवाई का निर्णय जांच पूरी होने और तथ्यों की पुष्टि के बाद ही लिया जाएगा.
3 बजे शुरू होगी दूसरी पाली की परीक्षा
दूसरी पाली की परीक्षा के लिए रिपोर्टिंग टाइम 2 बजे से शुरू होगा. परीक्षा ठीक दोपहर 3:00 बजे से शुरू हो जाएगी. जो कि शाम 6:00 बजे खत्म होगी. जो भी उम्मीदवार आज ये एग्जाम देने जा रहे हैं, वो अपने साथ नीचे बताई गई चीजें परीक्षा केंद्र पर जरूर लेकर जाएं. इनके बिना प्रवेश नहीं दिया जाएगा