Baba Vanga Scary Prediction for 2026: जैसे-जैसे नया साल 2026 आ रहा है, दुनिया में तनाव और डर का माहौल बन रहा है. यूक्रेन पर काबू पाने के बाद रूस अपने कालिनग्राद मिलिट्री बेस को मजबूत कर रहा है. इसके लिए वहां पर खतरनाक न्यूक्लियर हाइपरसोनिक मिसाइलें तैनात की जा रही हैं, जो कुछ ही पलों में यूरोप के किसी भी शहर को पूरी तरह खत्म कर सकती हैं. ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या अगले साल यूरोप वास्तव में मिट जाएगा? बाबा वेंगा ने भी इस बारे में अहम भविष्यवाणी की है, जिससे लोगों में दहशत और बढ़ गई है.
‘2026 में गायब हो जाएगा यूरोप’
सहयोगी वेबसाइट WION की रिपोर्ट के मुताबिक, इन दिनों इंटरनेट पर बाबा वेंगा की 2026 में ‘यूरोप के गायब हो जाने’ की भविष्यवाणी वायरल हो रही है. कहा जा रहा है कि यूरोप में एक विनाशकारी युद्ध होगा, जिससे वहां की अधिकतर आबादी खत्म हो जाएगी. कई पोस्ट में यह भी दावा किया जा रहा है कि पूरा यूरोप एकदम खाली हो जाएगा, जैसे वहां कभी कोई रहता ही न हो.
क्या वाकई बाबा वेंगा ने ऐसा कहा था?
दुनिया में डर का आलम बनी इस भविष्यवाणी पर जब शोधकर्ताओं ने रिसर्च किया तो उनके हाथ खाली रहे. असल में बाबा वेंगा ने जिंदगीभर अपनी ज्यादातर बातें मौखिक रूप से कही थीं. उनकी भविष्यवाणियों का कहीं भी प्रमाणित या लिखित लिस्ट मौजूद नहीं है. इसलिए यह मानना मुश्किल है कि ‘यूरोप के मिटने’ जैसी कोई बात सीधे उनके मुंह से कभी निकली भी थी या नहीं.
पूर्व दिशा से एक भयानक युद्ध शुरू होगा!
फिर भी, यह अफवाह ऐसे फैल रही है मानो किसी ने अंधेरे कमरे में आग जला दी हो. एक वेबसाइट का दावा है कि पूर्व दिशा से एक भयानक युद्ध शुरू होगा, जो पूरे यूरोप को तबाह कर देगा. कुछ कहते हैं कि यूरोप की आबादी रातों-रात खत्म हो जाएगी. हालांकि इन सब दावों के पीछे डर, अटकलबाजी और इंटरनेट के जादू के अलावा कोई ठोस सबूत नहीं है.
अगर ये भविष्यवाणी सच हुईं तो क्या होगा?
कई जगह ऐसा भी कहा गया कि बाबा वेंगा की कुछ पुरानी भविष्यवाणियां इस बात का संकेत देती हैं कि पश्चिमी देश किसी बड़े संकट की ओर बढ़ रहे हैं. अब यह सच है या डर फैलाने की कोशिश, यह कहना मुश्किल है. फिर भी यह सवाल लोगों के दिलों में चुभ रहा है कि अगर ये भविष्यवाणी सच हुईं तो क्या होगा?