India Squad For ODI Series Against SA: साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली एकदिवसीय सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो चुका है. रविवार को बीसीसीआई ने टीम की घोषणा की. शुभमन गिल की गैरमौजूदगी में टीम की कमान विकेट कीपर बल्लेबाज केएल राहुल संभालेंगे. घरेलू क्रिकेट में धमाल मचाने के बाद ऋतुराज गायकवाड़ को भी ODI टीम में शामिल किया गया है.
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की ODI सीरीज की शुरुआत 30 नवंबर से होगी. बीसीसीआई ने जो 15 सदस्यीय स्क्वाड का ऐलान किया है उसमें कई नए चेहरे मौजूद हैं. T20I में दमदार प्रदर्शन के बाद तिलक वर्मा को भी वनडे टीम में शामिल किया गया है. वहीं, विकेट कीपर ध्रुव जुरेल को भी जगह मिली है.
SA के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम
रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, तिलक वर्मा, केएल राहुल (कप्तान) (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, नितीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, ऋतुराज गायकवाड़, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, ध्रुव जुरेल
केएल राहुल संभालेंगे टीम की कमान
साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट में शुभमन गिल की गर्दन में तकलीफ हुई थी, जिसके बाद वो उस मैच में आगे हिस्सा नहीं ले सके. गिल दूसरे टेस्ट और आगामी वनडे सीरीज में भी उपलब्ध नहीं हैं. उनकी अनुपस्थिति में कप्तानी का जिम्मा केएल राहुल संभालेंगे.
केएल राहुल का कप्तानी रिकॉर्ड
केएल राहुल को भारतीय क्रिकेट टीम की कप्तानी का संक्षिप्त अनुभव है। उन्होंने जनवरी 2022 में जोहान्सबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच में पहली बार टेस्ट में टीम की कमान संभाली थी। राहुल ने 12 ODI मैचों में भारत का नेतृत्व किया है. 8 में जीत मिली है, जबकि 4 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है. ओवरऑल, उन्होंने 16 इंटरनेशनल मैचों में कप्तानी की है, जिनमें से 11 में भारत को जीत मिली है और 5 में हार झेलनी पड़ी है. इस दौरान उनका जीत प्रतिशत 68.75 है.