बिजनौर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) सुनिल तेवतिया अपने निजी हॉस्पिटल मे प्रेक्टिस करते हुए पकड़े गए. महिला आयोग की सदस्य ने पुलिस के साथ उनके निजी हॉस्पिटल में छापा मारा तो वो पुलिस और महिला आयोग की सदस्य संगीता जैन अग्रवाल को देखते ही खुद को बचाने के लिए टॉयलेट में छिप गए. लेकिन पुलिस ने उन्हें पांच मिनट में ही दबोच लिया. दो महीने पहले भी डॉक्टर साहब इसी तरह पकड़े गए थे.
क्या है पूरा मामला डॉ. सुनील तेवतिया मुजफ्फरनगर में मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) के पद पर तैनात हैं. वो बिजनौर में रहते हैं. उन्होंने जिला मुख्यालय से करीब 36 किलोमीटर दूर चांदपुर थाना क्षेत्र में बिजनौर रोड पर देवी मंदिर के पास अवैध रूप से अपना निजी नर्सिंग होम खोल रखा है. जिसका नाम ‘जनजीवन नर्सिंग होम’है
रविवार दोपहर महिला आयोग की सदस्य संगीता जैन ने पुलिस टीम के साथ उनके निजी नर्सिंग होम पर छापा मार दिया और उन्हें रंगे हाथ प्रैक्टिस करते हुए पकड़ लिया. राज्य महिला आयोग की सदस्य को लगातार शिकायतें मिल रही थी. महिला आयोग की सदस्य को देखकर सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया बाथरूम में जा छिपं और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया.
जब काफी देर तक डॉ. तेवतिया ने दरवाजा नहीं खोला तो पुलिस ने दरवाजा तोड़ने की धमकी दी, जिसके बाद डॉक्टर साहब घबराते हुए बाथरूम से बाहर निकले और रुमाल से पसीना पोछने लगे.
CMO और महिला आयोग की सदस्य संगीता जैन में बहस बाहर आते ही सीएमओ डॉक्टर सुनील तेवतिया और महिला आयोग की सदस्य संगीता जैन की बहस होने लगी. दोनों में काफी देर तक गरमागरमी चली. तेवतिया लगातार कह रहे थे कि उन्होंने कोई गलत काम नहीं किया है. और न ही कोई नियम तोड़ा है. इस पर संगीता जैन ने कहा कि नर्सिंग होम के बाहर लगे बोर्ड पर उनका नाम लिखा है वो यहां नियमों का उल्लंघन करते हुए निजी अस्पताल में प्रेक्टिस कर रहे हैं.
संगीता जैन ने कहा कि वो सीएमओ की शिकायत डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, बिजनौर के सीएमओ और स्वास्थ्य विभाग से करेंगी. डॉ. तेवतिया अपने पद का दुरुपयोग कर रहे हैं.
संगीता जैन ने कहा महिला आयोग की सदस्य संगीता जैन ने बताया, “मैंने दो महीने पहले भी इनके नरसिंह होम पर निरीक्षण किया था और इन्हें प्रेक्टिस करते पाया था, इन्हें मैंने चेतावनी दी थी परंतु आज फिर अपने नरसिंह होम प्राइवेट प्रेक्टिस करते पाए गए. अब देखना ये होगा कि यूपी सरकार की गाज इनके ऊपर कब तक गिरती है.”