मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर के मेरठ-करनाल हाईवे पर बुढाना कस्बे के पास एक ट्रक और एक कैंटर की टक्कर हो गई। इस हादसे में दोनों वाहनों के चालक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें मेरठ रेफर किया गया है। यह घटना बाय वाला चौकी से लगभग 500 मीटर की दूरी पर त्रिवेणी ढाबा के सामने हुई। बताया जा रहा है कि अनाज से भरे ट्रक ने आगे चल रहे गेते से भरे कैंटर को पीछे से टक्कर मार दी।
हादसे में घायल दोनों चालकों की हालत गंभीर बताई जा रही है। बाय वाला चौकी प्रभारी के अनुसार, एक चालक मेरठ का रहने वाला है। दोनों वाहन मेरठ की दिशा से शामली की ओर जा रहे थे। टक्कर के बाद हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात को सुचारु करवाया। पुलिस ने जाम को नियंत्रित कर सड़क साफ करवाई।