UP Police Constable DV PST Date 2026 Notice: यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती के रिजल्ट का इंतजार बहुत जल्द समाप्त होने वाला है। क्योंकि फिजिकल टेस्ट की तारीखें घोषित हो गई हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एंव प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने कॉन्स्टेबल, जेल वार्डर और अन्य पदों पर होने वाली भर्ती के लिए डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और शारीरिक दक्षता परीक्षा (DV/PST) से संबंधित एक नया नोटिस जारी किया है। जिसमें डीवी/पीएसटी के लिए समिति गठन और फिजिकल टेस्ट की तारीखों का जिक्र किया गया है।
यूपी पुलिस DV PST नोटिस
यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल फिजिकल टेस्ट, (फोटो क्रेडिट- Pexels+ upprpb notice)
जारी हुए नोटिस के मुताबिक उत्तर प्रदेश पुलिस कॉन्स्टेबल और अन्य पदों पर होने वाली भर्ती 2025 के नतीजे जारी होने के बाद शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थियों के डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और शारीरिक मानक परीक्षण 17 अगस्त से लिए जाएंगे। प्रदेश के 75 जनपदों की पुलिस लाइन्स में यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके लिए प्रदेश के सभी जनपदों में परीक्षण दल का गठन किया जाएगा।
अगस्त में यूपी पुलिस फिजिकल टेस्ट
यूपी पुलिस DV PST नोटिस
कौन चेक करेगा डॉक्यूमेंट्स?
यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती के रिजल्ट के बाद यह प्रक्रिया शुरू होगी। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और शारीरिक मानक परीक्षण कार्यक्रम को सफलतापूर्वक आयोजित कराने की जिम्मेदारी इस समिति की होगी। जिसमें अध्यक्ष और अन्य सदस्य शामिल होंगे-
डिप्टी कलेक्टर -अध्यक्ष
जनपद/ कमिश्नरेट के पुलिस आयु्क्त, वरिष्ठ अधीक्षक/पुलिस अधीक्षक द्वारा नाम निर्दिष्ट एक पुलिस उपाधीक्षक- सदस्य
जनपद के जिला विद्यालय निरीक्षक या बेसिक शिक्षा अधिकारी अथवा जिला मजिस्ट्रेट द्वारा नाम निर्दिष्ट शिक्षा विभाग का राजपत्रित अधिकारी -सदस्य
जनपद के मुख्य चिकित्साअधिकारी या जिला मजिस्ट्रेट द्वारा निर्दिष्ट एक चिकित्साधिकारी सदस्य।
इसके अलावा अन्य सदस्य भी हो सकते हैं। इस कार्यक्रम के मुताबिक अभ्यर्थी फिजिकल टेस्ट के लिए अपनी तैयारी कर सकते हैं।
यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल का रिजल्ट कब आएगा?
डीवी/पीएसटी का यह शेड्यूल आने के बाद कहा जा रहा है कि अब भर्ती बोर्ड जल्द ही यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती का परिणाम भी जारी करने की तैयारी में हैं। अभ्यर्थी अपना रोल नंबर और अन्य डिटेल्स निकाल लें। इसी के जरिए उत्तर प्रदेश भर्ती बोर्ड की वेबसाइट से रिजल्ट देखा जा सकेगा।
जुलाई के आखिरी हफ्ते में या अगस्त के पहले सप्ताह में परिणाम जारी होने की पूरी संभावना है। हालांकि इस नोटिस में केवल फिजिकल टेस्ट के बारे में बताया है। रिजल्ट की आधिकारिक अपडेट अभी तक नहीं है। ऐसे में कैंडिडेट्स फिजिकल टेस्ट की तैयारी जारी रखें। क्योंकि रिजल्ट आने के बाद आपको फिजिकल की तैयारी के लिए फिर ज्यादा समय नहीं मिलेगा।