मुजफ्फरनगर में 24 नवंबर को इन क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित

मुजफ्फरनगर। जनपद के बिजली उपभोक्ताओं को सूचित किया गया है कि 24 नवंबर 2025 (सोमवार) को टाउन हॉल उपकेंद्र से विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत नगरीय वितरण खंड, टाउन हॉल कार्यालय ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर 7 घंटे के शटडाउन की जानकारी दी है।

अधिशासी अभियंता के अनुसार, शटडाउन का कारण 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र, जिला अस्पताल, मुजफ्फरनगर की 33 केवी लाइन का कंडक्टर रिप्लेसमेंट कार्य है। इसके चलते 33 केवी गांधी कॉलोनी और पचेंडा रोड की लाइन प्रभावित होगी।

बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि शटडाउन के दौरान धैर्य बनाए रखें और आवश्यकतानुसार अपने उपकरणों का सावधानीपूर्वक उपयोग करें।