मुजफ्फरनगर। शहरी क्षेत्र में 22 बीघा भूमि में अवैध प्लाटिंग को एमडीए की टीम ने ध्वस्त कर दिया गया। सहायक अभियंता भरत पाल ने बताया कि गांव शाहबुद्दीनपु़र में सुरेंद्र की ओर से पांच बीघा भूमि में अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त कराया गया। कल्लू, शमीम और यामीन की ओर से खांजापुर काली नदी के किनारे सात बीघा, न्याजूपुरा खादर वाला में ओमवीर और आमिर की ओर से एवं चरथावल रोड पर राजेश और अशोक सैनी की ओर से छह बीघा एवं शनि मंदिर पर चार बीघा भूमि में की गई अवैध प्लाटिंग ध्वस्त कर दी गई। काली नदी पुल के पास 24 फिट रोड खांजापुर के पास धोबीघाट के समीप किए जा रहे अतिक्रमण को भी हटवाया गया।