दुनिया में कई जगहें मशहूर हैं, लेकिन कुछ इलाके ऐसे होते हैं जो विज्ञान को भी सोचने पर मजबूर कर देते हैं. ऐसी ही एक जगह है हुंजा घाटी, जहां उम्र बढ़ना सिर्फ कागजों तक सीमित लगता है. यहां की महिलाएं 60 की उम्र पार करने के बाद भी जवान दिखती हैं और कई मामलों में मां बनने की क्षमता बनाए रखती हैं. न कॉस्मेटिक सर्जरी, न महंगे इलाज और न ही किसी खास दवा का सहारा. यही वजह है कि हुंजा घाटी को लेकर पूरी दुनिया में जिज्ञासा बनी रहती है. सवाल यही है कि आखिर इस घाटी में ऐसा क्या खास है, जो उम्र को मात देता नजर आता है?
पाकिस्तान के गिलगित-बाल्टिस्तान क्षेत्र में स्थित हुंजा घाटी अपनी बर्फीली पहाड़ियों, साफ हवा और शांत वातावरण के लिए जानी जाती है. यह इलाका समुद्र तल से करीब 2500 मीटर की ऊंचाई पर बसा है. दशकों से यह दावा किया जाता रहा है कि यहां के लोग लंबी और स्वस्थ जिंदगी जीते हैं. खासकर हुंजा समुदाय की महिलाएं अपनी फिट बॉडी, साफ त्वचा और प्राकृतिक सुंदरता के कारण चर्चा में रहती हैं. स्थानीय लोगों के अनुसार, यहां बीमारियां बहुत कम होती हैं और लोग उम्र बढ़ने के बावजूद सक्रिय जीवन जीते हैं, जो इसे बाकी दुनिया से अलग बनाता है.
70-80 की उम्र में भी जवान नजर आती महिलाएं
मीडिया रिपोर्ट्स और यात्रियों के अनुभव बताते हैं कि हुंजा घाटी की महिलाएं 70 से 80 साल की उम्र में भी काफी यंग दिखती हैं. उनकी त्वचा पर झुर्रियां बेहद कम होती हैं और शरीर में फुर्ती बनी रहती है. कई महिलाएं 60 साल की उम्र तक भी खेतों में काम करती हैं और पहाड़ी इलाकों में लंबी दूरी पैदल तय करती हैं. आम शहरी जीवन में जहां 40 के बाद थकान और बीमारियां शुरू हो जाती हैं, वहीं हुंजा की महिलाएं उम्र को मात देती नजर आती हैं. यही वजह है कि वैज्ञानिक और शोधकर्ता इस घाटी को लेकर उत्सुक रहते हैं.
60-65 की उम्र में मां बनने के दावे
हुंजा घाटी को लेकर सबसे चौंकाने वाली बात महिलाओं की प्रजनन क्षमता से जुड़ी है. रिपोर्ट्स के अनुसार, यहां कुछ महिलाएं 60 से 65 साल की उम्र तक प्राकृतिक रूप से मां बन सकती हैं. आमतौर पर दुनिया के ज्यादातर हिस्सों में महिलाओं में 45 से 55 साल के बीच मेनोपॉज हो जाता है. हालांकि विशेषज्ञ मानते हैं कि ये दावे सीमित उदाहरणों पर आधारित हैं, फिर भी इतनी देर से मेनोपॉज होना असाधारण माना जाता है. यही कारण है कि हुंजा घाटी का नाम अक्सर दुनिया के अनोखे और रहस्यमय इलाकों में लिया जाता है.
खानपान, मेहनत और तनावमुक्त जीवन है असली राज
विशेषज्ञों के अनुसार, हुंजा लोगों की लंबी जवानी का सबसे बड़ा कारण उनकी जीवनशैली है. यहां का खाना पूरी तरह प्राकृतिक और ऑर्गेनिक होता है. ताजे फल, सब्जियां, साबुत अनाज, सूखे मेवे और घर में बना दही उनकी डाइट का हिस्सा हैं. प्रोसेस्ड फूड और रिफाइंड शुगर यहां न के बराबर है. इसके साथ ही ग्लेशियर से निकलने वाला शुद्ध पानी, नियमित शारीरिक मेहनत और तनावमुक्त जीवन उनकी सेहत को मजबूत बनाता है. यही वजह है कि हुंजा घाटी की महिलाएं उम्र और खूबसूरती दोनों में दुनिया को हैरान करती हैं.