बिहार में चिराग पासवान और BJP के बीच गठबंधन तय! जाने अन्दर की खबर

इस खबर को शेयर करें

बिहार की राजनीति में चिराग पासवान और भारतीय जनता पार्टी एकबार फिर से साथ दिखाई देंगे, यह लगभग तय हो गया है। अभी पिछले हफ्ते ही बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने चिराग पासवान से मुलाकात की थी। अब बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उन्हें पत्र लिखकर 18 जुलाई को होने वाली NDA की मीटिंग में आमंत्रित किया है। इस पत्र में जेपी नड्डा ने चिराग पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) को एनडीए का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया है।

जेपी नड्डा ने अपने पत्र में चिराग पासवान से कहा कि आपकी पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास पासवान) NDA की अहम साथी है। आगामी 18 जुलाई 2023 को दिल्ली के होटल अशोक में पीएम नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में एनडीए की बैठक होना तय हुआ है। इस बैठक में आप सादर आमंत्रित हैं। एनडीए के महत्वपूर्ण साथी दल के रूप में आपकी भूमिका और आपका सहयोग गठबंझन को न सिर्फ मजबूत बनताया है बल्कि देश की विकास यात्रा को भी सुद्दढ़ता प्रदान करता है।

चाचा पशुपति से ज्यादा फायदा करवाएंगे चिराग पासवान?
अक्टूबर 2020 में चिराग पासवान (Chirag Paswan) के निधन के बाद उनके चाचा पशुपति पारस ने पार्टी पर दावा ठोक दिया था। मोदी सरकार में उन्हें मंत्री बनाया गया था लेकिन अब लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Chunav 2024) से पहले बीजेपी एकबार फिर चिराग पासवान को साथ लेने के संकेत साफ दे चुकी है। चिराग पासवान के पास इसके अलावा कोई अन्य विकल्प भी दिखाई नहीं देता।

अब खबरें हैं कि चिराग पासवान को मोदी सरकार में मंत्री पद दिया जा सकता है। अगर ऐसा होता है तो निश्चित ही पशुपति पारस (Pashupati Kumar Paras) की उपस्थिति पर सवाल उठने लाजमी हैं। खबरें तो यहां तक हैं कि चिराग पासवान अगले लोकसभा चुनाव में अपने चाचा पशुपति के खिलाफ या तो खुद चुनाव लड़ सकते है या फिर हाजीपुर लोकसभा सीट से अपनी पार्टी के किसी बड़े चेहरे को उतार सकते हैं। रामविलास पासवान इस सीट से 8 बार सांसद चुने गए थे। चिराग इस समय जमुई से सांसद हैं।