छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक दुखद सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। यह घटना तब हुई जब एक स्कार्पियो की टक्कर एक ट्रक से हो गई, जिसमें पांच लोगों की मौके पर ही जान चली गई और तीन घायल हो गए। सभी पीड़ित नवागढ़ के रहने वाले थे और एक शादी से लौट रहे थे।
जांजगीर-चांपा में भीषण सड़क हादसा डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। जहां जांजगीर थाना क्षेत्र अंतर्गत सुकली गांव के पास नेशनल हाईवे-49 पर देर रात एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। नवागढ़ से बारात से लौट रही स्कार्पियो और तेज रफ्तार ट्रक की जोरदार भिड़ंत में स्कार्पियो सवार पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
नदी में गिरी कार, पांच लोगों की मौत
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर-खीरी जिले में बुधवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, बारात से लौट रही आल्टो कार में चालक समेत छह लोग सवार थे। गांव मझरा पूरब में कार पुल से सुटिया नदी में गिर गई, जिसमें डूबने से पांच लोगों की मौत हो गई। सभी मृतक बहराइच जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं। वहीं, कार चालक की हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना मिलने पहुंची पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है।
मृतकों का विवरण
1.जितेंद्र मल्लाह 23 वर्ष पुत्र विपिन बिहारी निवासी घाघरा बैराज थाना सुजौली जनपद बहराइच
2.घनश्याम मल्लाह 25 वर्ष पुत्र बुल्लू निवासी घाघरा बैराज थाना सुजौली जनपद बहराइच
3.लालजी मल्लाह 45 वर्ष पुत्र मेवा लाल निवासी सीशियन पुरवा थाना सुजौली जनपद बहराइच
4.अजीमुल्ला उम्र 45 वर्ष पुत्र नवाब निवासी गिरिजापुरी थाना सुजौली जनपद बहराइच
5.सुरेंद्र मल्लाह उम्र 56 वर्ष पुत्र विशुसोखा निवासी रामवृक्ष पूरवा थाना सुजौली जनपद बहराइच