Cold Wave Alert in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में तापमान में गिरावट होने से फिर से ठंड का असर बढ़ गया है, राज्य में मौसम विभाग ने शीतलहर चलने का अलर्ट जारी किया है. वहीं इस मौसम में स्वास्थ्य विभाग की तरफ से भी एडवाइजरी जारी की गई है, जिसमें लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है, क्योंकि तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट लगातार दिख रही है, स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि अचानक तापमान में उतार-चढ़ाव से सर्दी जुकाम ज्यादा हो सकता है, ऐसे मौसम में लोगों को सावधानी बरतनी होगी. मौसम विभाग ने बताया कि तापमान में गिरावट की वजह से ठंड का असर बढ़ता जा रहा है.
छत्तीसगढ़ में शीतलहर
छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने शीतलहर का अलर्ट जारी किया है, राज्य के तापमान में लगातार गिरावट से ठंड का असर बढ़ता जा रहा है, ऐसे में कुछ इलाकों में अब तेज शीतलहर शुरू होने की संभावना बन रही है.
दुर्ग सबसे ठंडा
मौसम विभाग के मुताबिक दुर्ग इस समय सबसे ठंडा रहा, लेकिन तीन दिनों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से बढ़कर 15.2 डिग्री तक पहुंच गया था, जबकि रायपुर में भी तापमान 13 डिग्री से बढ़कर 16.8 डिग्री तक पहुंच गया था.
अंबिकापुर भी ठंडा
छत्तीसगढ़ में दंतेवाड़ा 31.7 डिग्री के साथ सबसे ज्यादा गर्म रहा, जबकि अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री दर्ज हुआ है, पांच दिन पहले यहां तापमान 6 डिग्री तक गिरा था, जो दशक में नवंबर का सबसे कम रिकॉर्ड है.
स्वास्थ्य विभाग की एडवाइजरी
बदलते मौसम को देखते हुए छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी की है, हाइपोथर्मिया, सर्दी-जुकाम और वायरल बुखार का खतरा बढ़ सकता है, ऐसे में लोगों को अनावश्यक बाहर न निकलने और गर्म कपड़े पहनने की सलाह दी गई है.
नवंबर ठंडा
मौसम विभाग के अनुसार नवंबर में कभी कड़ाके की ठंड तो कभी असामान्य गर्मी और बारिश देखने को मिलती है, जिससे यह महीना हमेशा अप्रत्याशित रहता है, आने वाले दिनों में तेज ठंड का असर दिखेगा.
शीतलहर बढ़ेगी
फिलहाल मौसम विभाग का कहना है कि छत्तीसगढ़ में शीतलहर का असर बढ़ने वाला है, क्योंकि अब पहाड़ी राज्यों में भी बर्फबारी तेज हो गई है, जिसके चलते उत्तर की तरफ से आ रही हवाओं ने भी मौसम बदल दिया है.
दिसंबर में ठंड
मौसम विभाग का कहना है कि इस बार छत्तीसगढ़ में दिसंबर के महीने में भी तेज ठंड का असर रहेगा, दिसंबर में तापमान 5 डिग्री से भी नीचे जाने की संभावना बनी हुई है, जिससे ठंड और तेज होगी.