बांग्लादेश में एक और हिंदू की गोली मारकर हत्या, तीन हफ्ते के भीतर पांचवीं वारदात

ढाका। Bangladesh: बांग्लादेश में अशांति के बीच एक और हिंदू की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मृतक की पहचान राणा प्रताप बैरागी के रूप में हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक, घटना बांग्लादेश के जेसोरे जिले के मोनिरामपुर उपजिला में हुई। मृतक की पहचान राणा प्रताप बैरागी के रूप में हुई है। बैरागी को अपराधियों ने गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। यह घटना आज दोपहर हुई।

राणा प्रताप बैरागी केशबपुर उपजिला के निवासी थे। उन्हें मोनिरामपुर उपजिला के कपालिया बाजार में गोली मार दी गई। रिपोर्ट के मुताबिक, राणा प्रताप सोमवार शाम करीब छह बजे कपालिया बाजार में थे, जब अज्ञात हमलावरों ने उन पर गोलियां चलाईं। वह गंभीर रूप से घायल हो गए और वहीं गिर पड़े। स्थानीय लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन अस्पताल ले जाने से पहले ही उनकी मौत हो गई।