अयातुल्ला अली खामेनेई के साथ उनकी पत्नी की भी मौत, आधा परिवार खत्म!

Ayatollah Ali Khamenei's wife also died, half his family wiped out!
Ayatollah Ali Khamenei's wife also died, half his family wiped out!

तेहरान: अमेरिकी-इजरायली हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की पत्नी मंसूरेह खोजस्ते बाघेरजादेह की मौत हो गई है। वह शनिवार को हुए हमले में बुरी तरह घायल हुई थीं। ईरान की सरकारी मीडिया प्रेस टीवी ने सोमवार को बताया कि अमेरिकी-इजरायली हमले के बाद वह ‘शहीद’ हो गई हैं। इस हमले में अयातुल्लाह अली खामेनेई की भी मौत हो गई थी। खामेनेई की पत्नी की की मौत किन हालात में हुई, इसके बारे में और जानकारी का अभी इंतजार है।

अयातुल्ला अली खामेनेई की पत्नी के बारे में जानें

मंसूरेह खोजस्तेह बाघेरजादेह का जन्म 1947 में मशहद में एक फारसी धार्मिक परिवार में हुआ था। उनके पिता का नाम मोहम्मद इस्माइल खोजस्तेह बगेरजादेह था, जो मशहद के एक प्रसिद्ध व्यवसायी थे। उनके भाई हसन खोजस्ते बगेरजादेह इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान ब्रॉडकास्टिंग (सेदा-ओ-सीमा) के डिप्टी डायरेक्टर रहे हैं। मंसूरेह खोजस्तेह बाघेरजादेह की अयातुल्लाह अली खामेनेई के साथ पहली मुलाकात 1964 में एक निजी समारोह में हुई थी।

अयातुल्ला अली खामेनेई के कितने बच्चे हैं?

मंसूरेह खोजस्तेह बाघेरजादेह और अयातुल्ला अली खामेनेई का विवाह 1965 में हुआ था। इनके चार बेटे और दो बेटियां हैं। इनके नाम मुस्तफा, मोजतबा, मसूद, मेसम, बोशरा और हुदा हैं। इनमें सबसे प्रसिद्ध मोजतबा हैं, जो धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहते हैं। उन्हें अपने पिता अयातुल्ला अली खामेनेई के उत्तराधिकारी के तौर पर भी देखा जाता था। हालांकि, अयातुल्ला अली खामेनेई के मारे जाने के बाद अलीरेजा अराफी को ईरान की लीडरशिप काउंसिल में नियुक्त किया गया है।

हवाई हमलों में खामेनेई परिवार का खात्मा?

खामेनेई परिवार के बाकी सदस्यों के जीवित रहने के बारे में बहुत कम जानकारी ही मौजूद है। खबर है कि शनिवार को हुए हमले में खामेनेई के साथ उनकी एक बेटी, एक पोता, एक बहू और एक दामाद भी मारे गए। हालांकि अभी तक ऑफिशियली सही नाम नहीं बताए गए हैं, लेकिन रिपोर्ट्स बताती हैं कि ईरान से खामेनई परिवार अब खत्म हो चुका है।