Abhishek Banerjee: पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद से सीएम सुवेंदु अधिकारी सख्त एक्शन ले रहे हैं. इसी बीच अभिषेक बनर्जी के कालीघाट वाले घर पर पुलिस पहुंच गई है. पूरे घर को केंद्रीय बल और कोलकाता पुलिस ने घेर लिया है. घर के अंदर ममता बनर्जी भी मौजूद हैं. पुलिस, आखिर क्यों पहुंची है, इसकी स्थिति साफ नहीं हो पाई है.
इससे पहले CID की टीम भी अभिषेक बनर्जी के घर पर पहुंची थी. अपराध जांच विभाग (सीआईडी) ने तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी को एक नोटिस दिया है. सीआईडी ने ये भी उनसे कहा है कि 16 जून को अधिकारियों के सामने पेश हों, यह मामला चुनाव के दौरान दिए गए एक भड़काऊ बयान से जुड़ा हुआ है.