सुबह सुबह भूकंप से हिल उठा सबकुछ, भारी तबाही, सैकड़ों घर बने मलबे का ढेर-सैंकडों की मौत

Everything was shaken by the earthquake in the morning, there was huge destruction, hundreds of houses turned into rubble - hundreds died
Everything was shaken by the earthquake in the morning, there was huge destruction, hundreds of houses turned into rubble - hundreds died

काबुल: अफगानिस्तान में रविवार और सोमवार की दरमियानी रात में तेज भूकंप आया है। 12 बजकर 47 मिनट पर आए इस भूकंप की रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 6.3 मापी गई है। अफगानिस्तान के साथ-साथ पाकिस्तान के कई हिस्सों में भी तेज झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप से बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है। अब तक 20 लोगों की मौत की पुष्टि हो गई है। वहीं कई इलाकों में घर गिर गए हैं।

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस) का अनुमान है कि इस भूकंप में सैकड़ों लोग मारे जा सकते हैं। यूएसजीएस की वेबसाइट पर अनुमान लगाया गया है कि बड़ी संख्या में लोगों के हताहत होने की संभावना है” क्योंकि यह आपदा संभावित रूप से व्यापक है। अब तक 20 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हो चुकी है।

मलबे में दबे हो सकते हैं लोग
तालिबान सरकार के सूत्रों ने बीबीसी को बताया है कि दर्जनों घर गिरने से बड़ी संख्या में लोग मलबे में दबे हैं। इससे आशंका है कि भूकंप में सैकड़ों लोग मारे जा सकते हैं। ज्यादातर घर कुनार प्रांत के नोर्गल जिले की मजार घाटी में क्षतिग्रस्त हुए हैं, जिसकी सीमा पाकिस्तान से लगती है। यह घाटी एक पहाड़ी इलाके में स्थित है।

अफगानिस्तान संवेदनशील क्षेत्र
यूएसजीएस के अनुसार, भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के बासावुल से 36 किलोमीटर उत्तर में था। इसकी गहराई 10 किलोमीटर (6.2 मील) थी। इसका असर पूरे क्षेत्र में हुआ और पाकिस्तान के भी बड़े हिस्से में भूकंप के झटके आए। 6 से ज्यादा की तीव्रता के भूकंप को खतरनाक माना जाता है।

अफगानिस्तान को भूकंप के लिहाज से संवेदनशील माना जाता है। अक्टूबर, 2023 को अफगानिस्तान में 6.3 तीव्रता का भूकंप आया था। इस भूकंप में कम से कम 4,000 लोग मारे गए थे। इसके बाद अब एक बार फिर इसी तरह की तीव्रता का भूकंप यहां आया है।

अफगानिस्तान के अलावा पाकिस्तान, म्यांमार और भारत में अक्सर भूकंप आते रहते हैं। म्यांमार में खासतौर से हालिया महीनों में भीषण भूकंप आए हैं। म्यांमार में इस साल मार्च में भारी तबाही हुई थी। 28 मार्च 2025 को म्यांमार के सागाइंग क्षेत्र के पास 7.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया था। इसमें 3,600 लोगों की जान गई थी और 5,000 घायल हुए थे।