PM Modi: ऑपरेशन सिंदूर आपको याद ही होगा, ऑपरेशन सिंदूर के जरिए भारत ने पाकिस्तान में भीषण तबाही मचाई थी. भारतीय सेना के साहस के आगे पाकिस्तान के पसीने छूट गए थे. दोनों देशों में जंग के दौरान तुर्की ने पाकिस्तान की खूब मदद की थी. हालांकि जंग में भारतीय सेना ने तुर्की के कई ड्रोन को मार गिराया था. जंग के बाद तुर्की पर भी भारत ने कई तरह के प्रतिबंध लगाए थे. अब चीन में SCO समिट के दौरान एक अनोखा नजारा देखने को मिला, पीएम मोदी को खड़ा देख तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन उनके पास हाथ मिलाने के लिए आ गए, हाथ मिलाने के बाद पीएम ने उनकी पीठ भी थपथपाई.
पीएम मोदी से मिलाया हाथ
दरअसल, चीन के चीन के तियानजिन में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के आधिकारिक स्वागत समारोह में सभी नेता पहुंचे हुए थे. इस दौरान पीएम मोदी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अन्य नेताओं का फोटो सेशन चल रहा था. तभी वहां पर बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको पहुंचते हैं और पीएम मोदी से हाथ मिलाते हैं, इसके अलावा पीएम मोदी की पीठ थपथपाते हैं. उनको ऐसा करते देख तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन भी पीएम मोदी से हाथ बढ़ाने के लिए आगे बढ़े, पीएम ने उनसे हाथ मिलाया और उनकी पीठ थपथपाई, ये नजारा कैमरे में कैद हो गया.
कई देश के नेताओं से पीएम ने की मुलाकात
इसके अलावा पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए बताया कि “तिआनजिन में नेपाल के प्रधानमंत्री श्री के.पी. ओली से मिलकर प्रसन्नता हुई. नेपाल के साथ भारत के संबंध गहरे और बहुत विशेष हैं. साथ ही साथ पीएम ने मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू से बातचीत की और कहा कि मालदीव के साथ भारत का विकासात्मक सहयोग हमारे लोगों के लिए बहुत फायदेमंद है.
तुर्की पर भारत का एक्शन
भारत और पाकिस्तान के बीच जंग में तुर्की ने पाकिस्तान का खुला समर्थन किया था. जिसके बाद भारत ने तुर्की पर कई तरह का प्रतिबंध लगाया था. भारत ने तुर्किये के सरकारी टीवी चैनल ‘TRT वर्ल्ड’ के सोशल मीडिया अकाउंट ‘X’पर प्रतिबंध लगा दिया था. सरकार ने आरोप लगाया था इस चैनल के जरिए भारत के खिलाफ भड़काऊ और भ्रामक सूचना फैलाई जा रही है. तुर्की और पाकिस्तान के बीच दोस्ती की वजह है इस्लाम.